
भोपालवासियों का मेट्रो को लेकर जोश अब हकीकत से टकराने वाला है। जिन उम्मीदों के साथ लोग फ्री राइड या रियायती किराए की आस लगाए बैठे थे, उन पर मेट्रो कॉरपोरेशन ने साफ पानी फेर दिया है। लोकार्पण से ठीक पहले भोपाल मेट्रो को लेकर ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने यात्रियों की जेब और प्लान—दोनों पर असर डाल दिया है।
20 दिसंबर को लोकार्पण, 21 से आम जनता के लिए मेट्रो
भोपाल मेट्रो ट्रेन के किराए की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो चुकी है। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अफसरों ने स्पष्ट किया है कि भोपाल मेट्रो में किसी तरह की कोई छूट नहीं दी जाएगी और न ही फ्री राइड की सुविधा होगी। 20 दिसंबर को मिंटो हॉल में भोपाल मेट्रो का लोकार्पण होगा। 21 दिसंबर सुबह 9 बजे से आमजन यात्री किराया देकर मेट्रो में सफर कर सकेंगे
सुबह 9 से शाम 7 बजे तक ही चलेगी मेट्रो
भोपाल मेट्रो की सेवा फिलहाल सीमित समय के लिए रहेगी।
संचालन समय: सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक
रोजाना कुल 17 ट्रिप चलेंगी
पार्किंग नहीं, जिम्मेदारी आपकी
मेट्रो यात्रियों के लिए एक और बड़ा झटका सामने आया है।
मेट्रो प्रबंधन ने साफ कहा है कि मेट्रो स्टेशनों के पास किसी तरह की वाहन पार्किंग व्यवस्था नहीं है।
अफसरों का कहना है, “डीपीआर में पार्किंग का प्रावधान नहीं था, इसलिए पार्किंग नहीं बनाई गई।” बताया गया कि भोपाल और इंदौर में मेट्रो स्टेशनों के आसपास पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं है।
25 मिनट में एम्स से सुभाष नगर, लेकिन दूसरी ट्रेन का इंतजार
एम्स से सुभाष नगर तक का सफर 25 मिनट में पूरा होगा, लेकिन इसके बाद अगली ट्रेन के लिए करीब सवा घंटे का इंतजार करना पड़ेगा।
एम्स से सुभाष नगर (पहली ट्रेन)
9.00 – एम्स
9.03 – अल्कापुरी
9.07 – डीआरएम
9.11 – रानी कमलापति
9.14 – एमपी नगर
9.18 – बोर्ड ऑफिस
9.22 – केंद्रीय विद्यालय
9.25 – सुभाष नगर
सुभाष नगर से एम्स (वापसी)
9.40 – सुभाष नगर
9.43 – केंद्रीय विद्यालय
9.47 – बोर्ड ऑफिस
9.51 – एमपी नगर
9.54 – रानी कमलापति
9.58 – डीआरएम
10.02 – अल्कापुरी
10.05 – एम्स
यहां जानें कितना लगेगा किराया?
भोपाल मेट्रो का किराया दूरी के हिसाब से तय किया गया है—
पहले 2 स्टेशन: ₹20
4 स्टेशन तक: ₹30
8 स्टेशन तक: ₹40
पूरी 16 किमी लाइन (भविष्य में): ₹70
मेट्रो से पहले ऑटो का खर्च भी जोड़िए
अगर आपको सुभाष नगर से आरकेएमपी या एम्स जाना है, तो मेट्रो से पहले ऑटो में कम से कम ₹150 खर्च करने होंगे। वहीं, अगर घर से स्टेशन की दूरी 3–4 किमी है तो ऑटो का खर्च ₹100 से ₹120 तक आ सकता है।
मेट्रो प्वॉइंटर्स (एक नजर में)
रोजाना 17 ट्रिप
न्यूनतम किराया ₹20
अधिकतम किराया ₹70
4 स्टेशन का किराया ₹30
ट्रैक की लंबाई 6.22 किमी (प्रायोरिटी कॉरिडोर)
सात साल में सिर्फ 35% काम, अब 2030 का इंतजार
भोपाल मेट्रो की करीब 16 किमी लंबी ऑरेंज लाइन (एम्स से करोंद) का काम साल 2018 में शुरू हुआ था। सिर्फ 6.22 किमी हिस्सा प्रायोरिटी कॉरिडोर में पूरा। इसे बनने में भी 7 साल लग गए। बाकी करीब 10 किमी लाइन को 2030 तक पूरा करने की समयसीमा। भोपाल में मेट्रो पहली बार 3 अक्टूबर 2023 को पटरी पर दौड़ी थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुभाष नगर से रानी कमलापति स्टेशन तक मेट्रो में सफर किया था।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

