शुक्रवार, 10 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

एमपी में 15 से 30 जुलाई तक चलेगा "नशे से दूरी है जरूरी-2.0" अभियान, सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से अभियान से जुड़ने का किया आह्वान

10 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
एमपी में 15 से 30 जुलाई तक चलेगा "नशे से दूरी है जरूरी-2.0" अभियान, सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से अभियान से जुड़ने का किया आह्वान
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। पुलिस की ओर से प्रदेश में 15 से 30 जुलाई तक "नशे से दूरी, है जरूरी-2.0" अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी प्रदेशवासियों और युवाओं से अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि नशा, नाश की जड़ है। यह वर्तमान और भावी पीढ़ियों को भी बर्बाद कर देता है। 


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस विकास यात्रा में युवा शक्ति रचनात्मक भूमिका निभा रही है। सभी नागरिक भी विकासात्मक गतिविधियों से खुद को जोड़कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। नशे की प्रवृत्ति समाज की विकास यात्रा पर कुठाराघात करती है। प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नशा मुक्त मध्यप्रदेश बनाने के लिए कार्य कर रही है। नशे से लड़ाई में पूरा देश एकजुट है।


मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार ने हर तरह के नशे पर अंकुश लगाने के लिए व्यापक अभियान की शुरुआत की है। नशे से सभी प्रकार की रचनात्मकता और आगे बढ़ने की संभावनाओं पर कुठाराघात होता है, वर्तमान और भविष्य दोनों खराब होते हैं। नशा परिवारों को बर्बाद कर देता है। राज्य सरकार ने अपनी समस्त क्षमताओं के साथ प्रदेशवासियों के सहयोग से नशे के खिलाफ अभियान आरंभ किया है। बाबा महाकाल हमारे साथ हैं, हम नशामुक्त मध्यप्रदेश के निर्माण में सफल होंगे।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें