गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

राष्ट्रीय प्रदर्शनी में दिखी देश भर के बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा की झांकी

19 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Bal vigyan pradarshani

Bal vigyan pradarshani

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। राजधानी में 18 से 22 नवंबर तक क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, एनसीईआरटी (RIE) और प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इसमें देश भर से आए बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा की झांकी देखने को मिल रही है। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रोजेक्ट्स व मॉडल्स के माध्यम से विज्ञान, तकनीकी और नवाचारों के बारे में परिचित करा रहे हैं। 

प्रदर्शनी में करीब 270 स्टॉल्स के माध्यम से विविध नवाचारों को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में एनसीईआरटी की मनोदर्पण सेल की ओर विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और समग्र विकास को समझने व उन्हें मनोसामाजिक सहायता देने के लिए संबंधित विषयों की सहायक जानकारियां दी गईं। विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आत्म-जागरूकता विकसित करने, खुद की क्षमताओं और सीमाओं को समझने, जीवन कौशलों की जानकारी प्राप्त करने, सकारात्मक संवेदनाओं का अनुभव करने तथा समायोजन कौशलों के प्रति जागरूक किया गया। 

 

प्रदर्शनी के पहले दिन भोपाल के करीब 20 से अधिक विद्यालयों के लगभग 300 से भी अधिक विद्यार्थियों ने स्टॉल पर आकर उपरोक्त विषयों में जानकारी प्राप्त की और विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें