
भोपाल। राजधानी का बड़ा तालाब एक बार फिर देशभर के जल खिलाड़ियों का रणभूमि बनने वाला है! बोट क्लब पर 26 से 30 नवंबर तक इंटर स्टेट चैलेंजर्स और जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का जबरदस्त मुकाबला होगा। शुभारंभ खुद सीएम डॉ. मोहन यादव सुबह 10 बजे करेंगे।
23 राज्यों से पहुंच रहे 500 खिलाड़ी
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने सोमवार को बोट क्लब पहुँचकर तैयारियों की कमान संभाली। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि आयोजन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
➡️ 8वीं इंटर स्टेट चैलेंजर्स रोइंग चैंपियनशिप
➡️ 45वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप
सारंग ने बताया— लगभग 23 राज्यों से 500 खिलाड़ी भोपाल की सरोवर नगरी में अपने दमखम का प्रदर्शन करने आ रहे हैं।
मध्यप्रदेश नेशनल रोइंग चैंपियन — अब घर में दिखेगा जलवा
सारंग ने कहा कि एमपी इस समय नेशनल रोइंग का चैंपियन है और बड़े तालाब जैसे विश्वस्तरीय वेन्यू इसकी ताकत को और बढ़ाते हैं। “युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का बड़ा मौका है।” — विश्वास सारंग
खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए खास इंतज़ाम
आयोजन के दौरान—
✔️ सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई
✔️ तकनीकी तैयारी पूरी
✔️ खिलाड़ियों की सुविधाओं पर विशेष फोकस
30 नवंबर को भव्य समापन और मेडल वितरण होगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

