सोमवार, 02 नवंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मंत्रालय में राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान का हुआ सामूहिक गायन, मंत्री विश्वास सारंग और मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने की सहभागिता

02 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मंत्रालय में राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान का हुआ सामूहिक गायन, मंत्री विश्वास सारंग और मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने की सहभागिता
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। सहकारिता एवं खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के आतिथ्य में नवम्बर माह के पहले शासकीय कार्य दिवस पर सोमवार को मंत्रालय के सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्रगीत (वंदे-मातरम) व राष्ट्रगान (जन-गण-मन) का सामूहिक गायन हुआ। पुलिस बैंड ने देशभक्ति से ओतप्रोत मधुर धुनें प्रस्तुत की।


गायन में मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता, संजय दुबे, संजय कुमार शुक्ला, दीपाली रस्तोगी, प्रमुख सचिव मनीष सिंह और राघवेंद्र कुमार सिंह सहित मंत्रालय वल्लभ भवन, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस कर्मी उपस्थित थे। सभी ने पूरे सम्मान और गरिमा के साथ राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का गायन किया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें