
भोपाल। गणेशोत्सव के छठे दिन न्यूज़ वर्ल्ड मीडिया परिसर पूरी तरह गणपति बप्पा की भक्ति में रंगा नजर आया। सुबह भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना के बाद विधिवत आरती की गई। इस दौरान पूरा परिसर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा। न्यूज़ वर्ल्ड परिवार के सदस्यों ने एक साथ आरती में शामिल होकर बप्पा का आशीर्वाद लिया और सुख, शांति, समृद्धि एवं सफलता की मंगलकामना की।
फूलों से सजा बप्पा का दरबार, भक्तिभाव में डूबा परिसर
गणेशोत्सव के छठे दिन न्यूज़ वर्ल्ड परिसर में सुबह से ही उत्साह और आस्था का माहौल रहा। फूलों से सजे भगवान गणेश के दरबार में पूजा-अर्चना के बाद आरती शुरू हुई। आरती के दौरान न्यूज़ वर्ल्ड परिवार के सदस्यों ने श्रद्धा के साथ भगवान गणेश की आरती उतारी और बप्पा के चरणों में पुष्प अर्पित किए।
एक साथ जुटा न्यूज़ वर्ल्ड परिवार
आरती में अश्विनी मिश्रा, रेजीडेंट एडिट अंकित खरे, कंसलटिंग एडिट हितेश सिंह, एग्जीक्यूटिव एडिटर संदीप सिन्हा समेत न्यूज़ वर्ल्ड परिवार का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने एक साथ आरती में हिस्सा लिया और भगवान गणेश से परिवार, संस्थान और सभी के जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।
जयकारों से गूंजा पूरा परिसर
आरती के दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से न्यूज़ वर्ल्ड परिसर भक्तिमय हो उठा। बप्पा के दरबार में मौजूद लोगों ने हाथ जोड़कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। पूजा के दौरान विघ्नहर्ता से जीवन की बाधाओं को दूर करने और सभी के जीवन में सफलता एवं खुशहाली बनाए रखने की कामना की गई।
बप्पा को अर्पित किया भोग, सभी ने लिया प्रसाद
पूजा और आरती के बाद भगवान श्री गणेश को भोग अर्पित किया गया। इसके बाद न्यूज़ वर्ल्ड परिवार के सदस्यों ने बप्पा का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

