
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के गुरुवार को इंदौर पहुंचने पर विभिन्न धर्मो के प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का समर्थन करते हुए आभार भी व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा यूसीसी का उद्देश्य सभी नागरिकों को समान अधिकार व न्याय उपलब्ध कराना है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यूसीसी संविधान की मूल भावना के अनुरूप सामाजिक समरसता, समानता और न्याय को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने समर्थन के लिए उपस्थित सभी धर्मों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि समाज का यह विश्वास व सहयोग प्रदेश के समावेशी विकास और सामाजिक सौहार्द को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
इस मौके पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला और गोलू शुक्ला, सुमित मिश्रा, संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, पुलिस महानिरीक्षक अनुराग, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा आदि मौजूद थे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

