सोमवार, 06 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

वक्फ बोर्ड के पुनर्गठन से उन लोगों को तकलीफ हो सकती है, जो वक्फ की संपति को खा रहे थे: रामेश्वर शर्मा

06 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
वक्फ बोर्ड के पुनर्गठन से उन लोगों को तकलीफ हो सकती है, जो वक्फ की संपति को खा रहे थे: रामेश्वर शर्मा
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने राज्य वक्फ बोर्ड का नए नियमों के तहत पुनर्गठन किया है। इस संबंध में हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा का कहना है कि बोर्ड के पुनर्गठन पर किसी भी मुसलमान को तकलीफ नहीं होनी चाहिए। तकलीफ उन लोगों को जरूर हो सकती है जो वक्फ की संपति को खा रहे थे। 


नए बोर्ड में दो हिंदू सदस्यों को शामिल किए जाने के मीडिया के सवाल पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हिंदू सदस्यों का दृष्टिकोण भी गरीबों का भला करने का है। यह अच्छी बात है, जब सब लोग कहते है कि गंगा जमुनी तहजीब इस देश के कल्चर में है। फिर किसी को हिंदू सदस्यों को बोर्ड में शामिल किए जाने पर तकलीफ नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वक्फ कमेटी की जमीन आखिर हिंदुस्तान की है। यह भूमि किसी मुल्ला-मौलवी विशेष के नाम पर तो नहीं है। 


विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि सरकार गरीबी रेखा के नीचे राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड बना रही है। उसके आधार पर लाभ दे रही है। वक्फ बोर्ड की जमीन भी तो गरीब के हित में इस्तेमाल होनी चाहिए। इसी सोच के साथ मध्यप्रदेश सरकार की पहल पर केंद्र सरकार वक्फ से जुड़े संशोधन बिल लेकर आई है।







पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें