बुधवार, 16 सितंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

सात अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा–विकसित भारत का संकल्प’

16 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सात अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा–विकसित भारत का संकल्प’
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा–विकसित भारत का संकल्प’ का आयोजन 7 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। यात्रा जिले के विभिन्न कस्बों, गांवों और ग्रामीण क्षेत्रों से होकर विधानसभा मुख्यालय पहुंचेगी। इसके बाद सभी यात्राएं जिला मुख्यालय पर आयोजित भव्य समापन कार्यक्रम में शामिल होंगी।


जिले की प्रत्येक विधानसभा से एक सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का रूट इस तरह निर्धारित किया जाएगा कि विधानसभा क्षेत्र के अधिक से अधिक गांवों और कस्बों को इससे जोड़ा जा सके। यात्रा में कलश और कृत्रिम मशाल प्रमुख आकर्षण होंगे। वहीं प्रचार वाहन के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।


विभिन्न गांवों और कस्बों से गुजरते हुए यात्रा विधानसभा मुख्यालय पहुंचेगी, जहां स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद सभी विधानसभा क्षेत्रों की यात्राएं जिला मुख्यालय के मुख्य आयोजन में शामिल होंगी।


प्रधानमंत्री वर्चुअल संबोधित करेंगे 

जिला मुख्यालय पर यात्रा के समापन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वर्चुअल संबोधन होगा। कार्यक्रम में जिले के केंद्रीय मंत्री, राज्य सरकार के मंत्री और सांसदों के साथ विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में आमजन की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।


विकास कार्यों की प्रदर्शनी और जिला विकास पुस्तिका

समापन कार्यक्रम में जिले की विकास यात्रा और सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। उपस्थित लोगों को जिला विकास पुस्तिका भी वितरित की जाएगी। यात्रा को सुचारु रूप से आयोजित करने के लिए रूट निर्धारण, कलश, प्रचार वाहन, सुरक्षा, यातायात और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएंगी।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें