रविवार, 26 अप्रैल 2026
Logo
Madhaya Pradesh

राज्य वित्त आयोग का सागर संभाग का दो दिवसीय दौरा आज से, अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया के नेतृत्व में निकायों की होगी वित्तीय समीक्षा

24 अप्रैल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया।- फाइल फोटो

राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया।- फाइल फोटो

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया के नेतृत्व में आयोग की एक उच्चस्तरीय टीम 24 अप्रैल से सागर संभाग के दो दिवसीय दौरे पर है। आयोग की टीम संभाग के नगरीय और ग्रामीण निकायों की वित्तीय स्थिति का बारीकी से आकलन करने के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेगी।


दौरे के दूसरे दिन 25 अप्रैल को सागर संभाग के आयुक्त सहित सभी छह जिलों के कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त और मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की एक वृहद प्रशासनिक बैठक भी बुलाई गई है। इस बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से प्रवर्तित विभिन्न योजनाओं की धरातलीय वास्तविकता और उनकी गुणवत्ता पर गहन विचार-विमर्श होगा। आयोग स्थानीय निकाय अपने स्वयं के राजस्व स्रोतों को बढ़ाने के लिए किस प्रकार के नए नवाचार अपना रहे हैं। इस पर चर्चा करेंगी।


दौरे में आयोग के सदस्य केके सिंह (पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा) और सदस्य सचिव वीरेन्द्र कुमार (पूर्व वित्त सेवा अधिकारी) के साथ प्रत्यक्ष रूप से वित्तीय आंकड़ों की समीक्षा करेंगे। साथ ही, टीम क्षेत्र की कुछ चुनिंदा विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण भी करेगी, जिससे विकास कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें