सोमवार, 04 मई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश की नहीं थम रहा आंधी-बारिश का दौर ,34 से अधिक जिलों में अलर्ट

04 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश की नहीं थम रहा आंधी-बारिश का दौर ,34 से अधिक  जिलों में अलर्ट
Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल। इन दिनों मध्यप्रदेश में मौसम अनिश्चितता भरा बना हुआ है। एक तरफ तो गर्मी और तपिश से लोग परेशान हैं तो वहीं दूसरी ओर आंधी,बारिश और ओलावृष्टि का दौर चल रहा है। एक साथ प्रदेश में 2 तरह के मौसम देखने को मिल रहे हैं।रविवार को भी रायसेन सहित प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदला रहा।रायसेन में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चली।सोमवार को भी राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के 34 से अधिक जिलों में आंधी-बारिश और ओले गिरने की संभावना के चलते मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के मुताबिक मौसम में बदलाव के पीछे 2 प्रमुख कारण है।जिसमें एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ का एक्टिव होना प्रमुख कारण है,साथ ही हिमालयी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हैं जिसका असर प्रदेश में स्पष्ट रूप से दिख रहा है।


प्रदेश में अभी भी अधिकतम तापमान 40  डिग्री से ऊपर 


गुरुवार को मौसम में बदलाव के चलते पारे की बढ़ती चाल में थोड़ा कमी जरूर आई है लेकिन मध्यप्रदेश में अभी भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक है। बीते 24 घंटों में राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री पहुंच गया वहीं रात का तापमान गिरकर 22.4 डिग्री पर आ गया। वहीं रायसेन में 45 मिमी बारिश होने के बाद भी तापमान में भारी वृद्धि देखी गई और पारा 44 डिग्री रहा। रविवार को रायसेन प्रदेश के सबसे गर्म स्थान में शुमार रहा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश और आसपास बने ऊपरी हवा के चक्रवात सहित अन्य सिस्टम के चलते प्रदेश में बड़ी मात्रा में नमी आ रही है। इसके चलते अगले 4 दिन दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला रह सकता है और फिलहाल अगले 4 दिनों तक प्रदेश के वीभिन्न जिलों में आंधी और बारिश का दौर रह सकता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें