बुधवार, 18 नवंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

जल, जंगल, जमीन के अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा संघर्ष सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा: विष्णुदेव साय

16 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
जल, जंगल, जमीन के अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा संघर्ष सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा: विष्णुदेव साय
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर प्रवास के दौरान गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में स्थापित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा में उनके योगदान को याद कर नमन किया। 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिसर में स्थापित जनजातीय वीथिका का भी अवलोकन किया और कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय स्वाभिमान और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे। उन्होंने अंग्रेजी शासन के शोषण के खिलाफ जनजातीय समाज को एकजुट कर ऐतिहासिक उलगुलान आंदोलन का नेतृत्व किया। जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष देश के इतिहास में सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित प्रतिमा विद्यार्थियों और युवाओं को जनजातीय नायकों के साहस, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाएगी। वहीं, जनजातीय वीथिका नई पीढ़ी को जनजातीय महापुरुषों के इतिहास, संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। 


जनजातीय समाज के प्रत्येक परिवार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का लक्ष्य जनजातीय समाज के प्रत्येक परिवार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। 


कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी : केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल और सुशांत शुक्ला सहित विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल, क्रेडा के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पांडे, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, सहकारी बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह, संभागायुक्त सुनील जैन, पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह मौजूद रहे। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें