गुरुवार, 23 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में धूप के तेवर हुए तीखे,अधिकतम तापमान 39 डिग्री पार

06 मार्च, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में धूप के तेवर हुए तीखे,अधिकतम तापमान 39 डिग्री पार
Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल। मध्यप्रदेश में मार्च की शुरुआत होते ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और दिन के समय तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। सुबह से ही सूरज की तपिश महसूस होने लगती है और दोपहर होते-होते गर्मी का असर और भी बढ़ जाता है।मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ोतरी की ओर है। बीते कुछ दिनों में कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। गुरुवार को भी प्रदेश के 10 से अधिक जिलों में तापमान 35 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया, जिससे गर्मी का असर साफ तौर पर महसूस किया गया।बीते 24 घंटों के तापमान की बात करें तो राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं इंदौर में 35.1 डिग्री, उज्जैन में 35.2 डिग्री, जबलपुर में 35 डिग्री और ग्वालियर में 35.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी नर्मदापुरम में देखने को मिली, जहां अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह तापमान प्रदेश में इस सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान माना जा रहा है।


मार्च में ही लू जैसे हालात


मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी भी बड़े सिस्टम का असर नहीं है। पूर्वी हिस्से से गुजर रही टर्फ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव भी मध्यप्रदेश पर नहीं पड़ रहा है। इसी वजह से आने वाले 5 से 6 दिनों तक मौसम शुष्क ही बना रहेगा और तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की और बढ़ोतरी हो सकती है।मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मार्च महीने में प्रदेश का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। वहीं मार्च के दूसरे पखवाड़े में कई इलाकों में लू जैसे हालात भी बनने की संभावना जताई गई है।आने वाले महीनों में गर्मी का असर और तेज हो सकता है। अनुमान है कि अप्रैल में प्रदेश में 15 से 20 दिनों तक लू चल सकती है। इसके साथ ही मई महीने में भी भीषण और प्रचंड गर्मी पड़ने के आसार हैं। ऐसे में लोगों को अभी से सतर्क रहने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी जा रही है।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें