
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'डिजिटल इंडिया' की 11 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा पूरी हुई है। यह बधाई का विषय है। इन वर्षों में डिजिटल क्रांति ने यूपीआई से 81 प्रतिशत डिजिटल भुगतान सुनिश्चित किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी अपने संदेश में जानकारी साझा की है कि पिछले 11 वर्षों में 2.18 लाख ग्राम पंचायतें भारतनेट से जुड़ीं हैं। 45 हजार से अधिक जीपीयू से एआई मिशन को गति मिली। जबकि 2.23 लाख स्टार्टअप्स ने 23.36 लाख रोजगार सृजित किए हैं। 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य की ओर बढ़ते डिजिटल कदमों से देशवासियों के जीवन में सरलता व सुगमता के साथ समृद्धि के नए अवसरों का सृजन हुआ है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर 11 वर्षों की डिजिटल यात्रा की उपलब्धियां बताई हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

