
भोपाल के पुराने शहर में इन दिनों चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव की हलचल तेज हो गई है। गलियों से लेकर बड़े बाजारों तक एक ही चर्चा है—कौन बनेगा व्यापारियों की आवाज़? इसी बीच उन्नति पैनल ने पूरे जोश के साथ जनसंपर्क अभियान शुरू किया और हर व्यापारी से सीधा संवाद कर समर्थन मांगा। बाजारों में जिस तरह का उत्साह दिखा, उससे चुनावी माहौल और भी गर्म हो गया है।
माता मंदिर में पूजा से अभियान की शुरुआत
उन्नति पैनल ने अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत भवानी चौक सोमवारा स्थित माता मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की। इसके बाद टीम ने पुराने शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों—सराफा बाजार, मारवाड़ी रोड, इब्राहिमपुरा, लोहा बाजार सहित कई इलाकों में पहुंचकर व्यापारियों से मुलाकात की।
व्यापारियों का गर्मजोशी से स्वागत
जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह व्यापारियों ने फूलमालाओं से स्वागत किया और उन्नति पैनल के प्रत्याशी गोविंद गोयल सहित पूरी टीम को अपना समर्थन देने की बात कही। कई व्यापारिक संगठनों ने भी खुले तौर पर पैनल के पक्ष में खड़े होने का भरोसा दिलाया।
पार्किंग बनी व्यापारियों की बड़ी चिंता
चौक में आयोजित सभा में गोविंद गोयल ने व्यापारियों से सीधी बातचीत की। उन्होंने कहा कि इस दौरे में सबसे बड़ी समस्या पार्किंग को लेकर सामने आई है। उन्नति पैनल का पहला लक्ष्य व्यापारियों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर इस समस्या का स्थायी समाधान निकालना होगा, ताकि बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही आसान हो सके।
पूरी टीम रही मौजूद
इस मौके पर उन्नति पैनल के कई प्रत्याशी और कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
उपाध्यक्ष पद: दय आदित्य जैन मनिया, अमित गोयल, अरविंद जैन सुपारी
महामंत्री: विनोद जैन एमपीटी
मंत्री: अजय देवनानी, संजीव जैन गेहूं, सुनील जैनाविन
कोषाध्यक्ष: प्रदीप सेवानी
सह कोषाध्यक्ष: हेमंत अग्रवाल
अतिरिक्त कोषाध्यक्ष: अमित कुमार बिंदल
कार्यकारिणी सदस्य:
वात्सायन जैन, सोनू भाभा, अभिषेक जैन, आदित्य महेश सिंघई, अखिलेश मित्तल, अनिल मिश्रा, अमित जैन सीएस, भारत गुप्ता, दीपक दुबे, जवाहर कोटवानी, कमल भंडारी, कृष्ण गोपाल मुखारिया, मनोज कुमार साहू, राजीव साहू डब्बू, राजेश गुप्ता, मधुरम, सचिन जैन, स्मित जैन, बी.आर. सुलभ, मित्तल, तेजेंद्र चावला सहित अन्य।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

