
भोपाल। निर्वाचन आयोग की फटकार क्या लगी… राजधानी का प्रशासन अब दौड़ पड़ा है! मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में भोपाल की रफ्तार अचानक तेज हो गई है। अब जिले की 7 विधानसभा सीटों में 37% डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है। सबसे आगे बैरसिया — 66%, और सबसे पीछे भोपाल मध्य — सिर्फ 25.5%। 4 नवंबर से शुरू हुए इस अभियान में शुरुआत बेहद धीमी रही थी, लेकिन अब कलेक्टर से लेकर एसडीएम और तहसीलदार तक फील्ड में उतर चुके हैं।
21 लाख वोटर्स — लक्ष्य 4 दिसंबर तक पूरा!
जिले में कुल 21,25,908 वोटर्स दर्ज हैं
➡ 20.91 लाख घर-घर फॉर्म पहुंच चुके
➡ 19 नवंबर तक सिर्फ 7.37% फॉर्म लौटे
➡ अब यह आंकड़ा 37% तक पहुँच गया!
लक्ष्य है — 4 दिसंबर से पहले 100% डिजिटाइजेशन।
कौन आगे, कौन पीछे? — विधानसभा अनुसार रिपोर्ट
बैरसिया : 66%
हुजूर : 40%
भोपाल उत्तर : 32.2%
नरेला : 29%
गोविंदपुरा : 27.3%
दक्षिण-पश्चिम : 27.5%
भोपाल मध्य : 25.5%
बैरसिया के दो बीएलओ — सरिता ठाकुर और लाल सिंह जाटव ने 100% काम पूरा कर मिसाल कायम की, एसडीएम ने किया सम्मानित।
क्यों लगी फटकार और क्या बदला?
निर्वाचन आयोग ने प्रगति धीमी होने पर कड़ी नाराजगी जताई थी। इसके बाद…
✔ 10% प्रगति रोज का टारगेट
✔ हर 2 घंटे में रिपोर्टिंग
✔ अधिकारियों की 24 घंटे की शिफ्ट
✔ BLA को एक्टिव कर 50-50 फॉर्म कलेक्शन
✔ सरभोपॉल पोर्टल लॉन्च — डेटा तेजी से अपलोड
उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता, “4 दिसंबर तक का समय है, लेकिन हम इससे पहले ही पूरा कर लेंगे।”
भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा, “हर अधिकारी की स्पष्ट जिम्मेदारी तय, अब रफ्तार नहीं रुकने देंगे।”
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

