सोमवार, 27 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी,दिन में गर्मी रात में सर्दी का अहसास

21 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी,दिन में गर्मी रात में सर्दी का अहसास

मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी,दिन में गर्मी रात में सर्दी का अहसास

Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

 भोपाल। नए साल की शुरुआत के साथ से ही मध्यप्रदेश में मौसम के उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है।मौसम के तेवर कभी नरम कभी गरम बने हुए हैं। दिन में जहां धूप निकलने से गर्मी का अहसास हो रहा है वहीं शाम ढलते ही सर्दी अपने रंग दिखाने शुरू कर देती है।मध्यप्रदेश में इस साल सदी के सीजन की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मंगलवार को प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया।वहीं प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रहा। वहीं इंदौर में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री,उज्जैन में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री,जबलपुर में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री और ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा। प्रदेश में 5.9 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ मंदसौर सबसे ठंडा शहर रहा।

प्रदेश में 3 दिन बाद बारिश की संभावना

पिछले 3 दिनों से प्रदेश में बादलों का पहरा देखा जा रहा है।मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों प्रदेश के ऊपर 2 सिस्टम एक्टिव देखे जा रहे हैं जिनमें एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन है। इन दोनों सिस्टम की ही वजह से प्रदेश के कई जिलों में बादल छा रहे हैं और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।पश्चिमी हिमालय पर एक्टिव सिस्टम के गुजरने के बाद ठंड फिर बढ़ेगी। इसके साथ ही 21 जनवरी को एक स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है जिसका असर मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्से में देखने को मिल सकता है।इसके असर से रीवा,ग्वालियर और चंबल संभाग में बारिश होने की भी संभावना है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें