शनिवार, 25 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में मौसम का अलग मिजाज,न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री दर्ज तो अधिकतम तापमान 30 डिग्री पार

12 फ़र, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में मौसम का अलग मिजाज,न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री दर्ज तो अधिकतम तापमान 30 डिग्री पार

मध्यप्रदेश में मौसम का अलग मिजाज,न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री दर्ज तो अधिकतम तापमान 30 डिग्री पार

Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल। मध्यप्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज कुछ अलग ही नजर आ रहा है। प्रदेश में सर्दी और गर्मी एक साथ महसूस की जा रही है। एक ओर शहडोल में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश के पांच बड़े शहरों में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। इसके कारण दिन में हल्की गर्माहट महसूस हो रही है, जबकि सुबह और शाम को ठंड का असर बना हुआ है। बुधवार को भोपाल, इंदौर सहित कई शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार दर्ज किया गया। 

मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हिमालयी क्षेत्र में लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं। इनकी वजह से प्रदेश में नमी बढ़ी है और हल्के बादलों की स्थिति बन रही है।अगले पांच दिनों में हिमालय क्षेत्र में दो और वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने की संभावना है। इन सिस्टम्स के गुजर जाने के बाद तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है, लेकिन बहुत ज्यादा ठंड बढ़ने की संभावना फिलहाल नहीं है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बने रहने के कारण सर्दी का असर कमजोर पड़ा है।मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है। सिस्टम गुजरने के बाद बर्फ पिघलने और उत्तरी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में ठंडक बढ़ेगी। अनुमान है कि न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच बना रह सकता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें