गुरुवार, 26 मार्च 2026
Logo
Madhaya Pradesh

प्रदेश में मौसम का मिजाज नरम-गरम,अगले 4 दिन तक बारिश के आसार

26 मार्च, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
प्रदेश में मौसम का मिजाज नरम-गरम,अगले 4 दिन तक बारिश के आसार
Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल । मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज इन दिनों नरम-गरम बना हुआ है। जहां एक ओर गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर आने वाले दिनों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले चार दिनों तक बारिश के आसार बन रहे हैं, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।दरअसल, उत्तर भारत में एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहे हैं। पहला पश्चिमी विक्षोभ 26 मार्च से प्रभाव दिखाना शुरू करेगा, जबकि दूसरा 28 मार्च से और ज्यादा सक्रिय होगा। अगर ये सिस्टम मजबूत रहता है, तो प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार चार दिन तक बारिश हो सकती है।मौसम में बदलाव की शुरुआत सागर संभाग से होने की संभावना है। शुक्रवार को छतरपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और पन्ना जिलों में बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके बाद शनिवार तक ग्वालियर और चंबल संभाग में भी मौसम का असर दिखाई देगा, जहां बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।सोमवार तक पूरे मध्यप्रदेश में इस सिस्टम का असर देखने को मिल सकता है। राजधानी भोपाल, इंदौर सहित मालवा-निमाड़ क्षेत्र के कई इलाकों में भी मौसम बदलेगा और बारिश होने के आसार हैं। संभावना है कि अप्रैल की शुरुआत भी बारिश के साथ हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।


प्रदेश में अधिकतम तापमान पहुंचा 39 डिग्री के करीब


फिलहाल प्रदेश में गर्मी का दौर जारी है। बुधवार को अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 36 डिग्री, इंदौर में 35.8 डिग्री, उज्जैन में 36.5 डिग्री, जबलपुर में 36.1 डिग्री और ग्वालियर में 35.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, नर्मदापुरम 38.8 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि पचमढ़ी 31.5 डिग्री के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा।हालांकि, विशेषज्ञों का अनुमान है कि अप्रैल और मई में गर्मी अपने तेवर दिखाएगी और तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। फिलहाल, आने वाली बारिश लोगों को कुछ दिनों की राहत जरूर दे सकती है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें