गुरुवार, 19 नवंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में मैच के रोमांच के साथ दिखेगी मध्यप्रदेश की लोक संस्कृति

19 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में मैच के रोमांच के साथ दिखेगी मध्यप्रदेश की लोक संस्कृति
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के दौरान भोपाल में खेल और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। 19 से 28 नवंबर तक आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के अवसर पर नाथू बरखेड़ा स्थित अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर में विशेष ‘खेल गांव’ (फैन विलेज) विकसित किया जा रहा है। 


देश-विदेश से आने वाले खिलाड़ियों और मेहमानों को मध्यप्रदेश की लोककलाओं, पारंपरिक हस्तशिल्प और ग्रामीण जीवन की झलक देखने को मिलेगी। खेल गांव में प्रदेश के पारंपरिक ग्रामीण परिवेश को जीवंत रूप दिया जाएगा। यहां मिट्टी के बर्तन बनाने, हस्तशिल्प तैयार करने और पारंपरिक कारीगरी का कलाकारों की ओर से सजीव प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आने वाले शिल्पकार अपनी कला और उससे जुड़ी परंपराओं से विदेशी मेहमानों को रूबरू कराएंगे।


प्रतियोगिता में भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की महिला हॉकी टीमें हिस्सा लेंगी। करीब 150 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों की मौजूदगी में भोपाल एशियाई महिला हॉकी का प्रमुख केंद्र बनेगा। इसके साथ ही खेल गांव के जरिए मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय कलाकारों को अंतर्राष्ट्रीय मंच मिलेगा।


इस पहल का उद्देश्य खेल आयोजन को सांस्कृतिक अनुभव से जोड़ना और प्रदेश की लोककलाओं एवं ग्रामीण परंपराओं को वैश्विक पहचान दिलाना है। एक ओर मैदान पर एशिया की शीर्ष महिला हॉकी टीमें दमखम दिखाएंगी, तो दूसरी ओर खेल गांव में मध्यप्रदेश की लोक संस्कृति, हस्तशिल्प और ग्रामीण जीवन विदेशी मेहमानों को आकर्षित करेगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें