
भोपाल। कैंपियन स्कूल का 57वां वार्षिकोत्सव शनिवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सुंदर प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को चार- चांद लगाया। प्रतीक प्रस्तुति पर दर्शक मंत्रमुग्ध दिखे और तालियां बजाकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
"ब्रैड्स ऑफ टाईम्स टाई फॉर टूमोरो" की थीम पर आयोजित इस वार्षिकोत्सव में केजी वन से दूसरी कक्षा तक के सैंकड़ों छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। बाल कलाकारों ने नृत्य, गीत, नृत्य नाटिका के माध्यम से दर्शकों पर दर्शकों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी। इस अवसर पर विभिन्न वार्षिक पुरस्कारों में आकादमिक, स्कालरशिप, मैरिट स्कालरशिप, शिक्षा व खेलकूद के विभिन्न क्षेत्रों के ऑल राऊडर छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

शुरूआत में स्कूल बैंड ने अपने शानदार धुन पर मुख्य अतिथि बीएचईएल भोपाल के हेड ऑफ यूनिट व कैम्पियन स्कूल 1985 बैच के पूर्व छात्र प्रदीप कुमार उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि पारस हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. पुनीत दीक्षित सपत्निक, प्रधानाचार्य फॉदर डॉ. अथनस लकड़ा एसजे., मैनेजर फादर कपिल खाखा, उपप्राचार्य फादर मनोज मिंज, हेडमिस्ट्रैस सिस्टर रेनिशा एसी का स्वागत किया। इन्हीं अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया।

विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट हेडमिस्ट्रेस सिस्टर की ओर से प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को प्रधानाचार्य फॉदर डॉ. अथनस लकड़ा एसजे की ओर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को उपप्राचार्य फादर मनोज मिंज व हेडमिस्ट्रेस सिस्टर रेनिशा के नेतृत्व और मागदर्शन में प्राथमिक सेक्शन के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं की ओर से तैयार किया गया था। मंच का संचालन प्राईमरी की शिक्षिकाओं बुशरा और मेघा फड़नवीस की ओर से किया गया। धन्यवाद प्रस्ताव उप प्राचार्य फादर मनोज मिंज ने दिया गया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

