गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

बिहार में बहार है फिर एनडीए सरकार है-डॉ. मोहन यादव

14 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मोहन यादव

मोहन यादव

N
डेस्क रिपोर्टर

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को भोपाल स्टेट हेंगर में बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के प्रचंड विजय पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने आम जनता के विश्वास को मजबूत बनाया है। सुशासन, स्वच्छ राजनीति और राष्ट्रवाद की भावना के साथ काम करते हुए नरेन्द्र मोदी ने लोकतंत्र को गौरवान्वित किया है।

बिहार के चुनाव परिणाम से जनता की परिपक्वता और लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत सुनिश्चित हुई है। कांग्रेस और विपक्षी दलों द्वारा अनेक प्रकार की आलोचनाओं के बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समर्पण और धैर्य के साथ देश को आगे बढ़ाया है। छठ महापर्व की आस्था एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी माताजी का अपमान करने वालों को बिहार की जनता ने अपने वोट से करारा जवाब दिया है।

बिहार में प्रचंड विजय जनता की जागरूकता और सुशासन की मिसाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दो चरणों में शांतिपूर्ण तरीके से हुए चुनाव बिहार की जनता की जागरूकता और सुशासन की मिसाल हैं। न कहीं पुनर्मतदान की आवश्यकता पड़ी, न कहीं किसी प्रकार की हिंसा हुई। यह राज्य में स्थिरता और बेहतर प्रशासन का प्रमाण है। बिहार ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य रहा है। अशोक काल से लेकर आज तक इसकी विशेष पहचान रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकास योजनाओं के कारण और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सुशासन, सामाजिक न्याय और गरीबों के उत्थान की जीत हुई है।
मोदी सरकार द्वारा लगभग 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े कार्य, पूर्णिया सहित कई हवाई अड्डों का विकास, तथा मखाना उत्पादन को प्रोत्साहन देने जैसे कदमों ने बिहार के विकास को नई दिशा दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि टीम वर्क और जनसेवा की प्रतिबद्धता के कारण एनडीए ने यह ऐतिहासिक जीत हासिल की है। यह विजय जनता के विश्वास, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास के प्रति उनकी आस्था की जीत है।

मुख्यमंत्री इंदौर भाजपा कार्यालय में आयोजित उत्सव में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराकर जीत की बधाई देते हुए कहा कि बिहार के चुनाव परिणामों ने पूरे एनडीए परिवार में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार किया है। वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और सुशासन की नई दिशा मिली है, जिसका असर लगातार तीन लोकसभा चुनावों और कई राज्यों में मिली जीत के रूप में दिखाई दे रहा है। हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद अब बिहार के परिणाम भी यह स्पष्ट कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए के प्रति जनता का भरोसा लगातार मजबूत हुआ है। जनता विपक्षी दलों और कांग्रेस की अव्यवस्थाओं से निराश होकर विकास की राह पर एनडीए का साथ दे रही है। कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही मैदान छोड़कर अपने सहयोगी राजद को नुकसान पहुँचाया। जनता का जनादेश सर्वोपरि है। एनडीए सरकार अब एक बार फिर बिहार में विकास की नई बहार लाने के लिए पूरी तरह तैयार है।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें