शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

‘अक्षम्य है ये!’ धर्मेंद्र की मौत की झूठी खबर पर फूटा हेमा मालिनी का गुस्सा, बोलीं— शर्म आनी चाहिए!

11 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
‘अक्षम्य है ये!’ धर्मेंद्र की मौत की झूठी खबर पर फूटा हेमा मालिनी का गुस्सा, बोलीं— शर्म आनी चाहिए!

‘अक्षम्य है ये!’ धर्मेंद्र की मौत की झूठी खबर पर फूटा हेमा मालिनी का गुस्सा, बोलीं— शर्म आनी चाहिए!

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

मुंबई। मंगलवार सुबह सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर अफरा-तफरी मच गई, जब अभिनेता धर्मेंद्र की मौत की झूठी खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। कुछ ही घंटों में बॉलीवुड से लेकर फैंस तक सदमे में आ गए, लेकिन जल्द ही सच्चाई सामने आ गई। धर्मेंद्र न केवल जिंदा हैं, बल्कि उनकी हालत स्थिर है और वह रिकवर कर रहे हैं। इस अफवाह पर सबसे पहले उनकी बेटी ईशा देओल ने सफाई दी और अब उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने न्यूज चैनलों पर गुस्सा निकाला है।


हेमा मालिनी ने जताया आक्रोश

अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर झूठी खबर फैलाने वाले मीडिया हाउसेज़ पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “जो हो रहा है वह अक्षम्य है! जिम्मेदार चैनल एक ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का असर दिखा रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उनकी निजता की जरूरत का पूरा सम्मान करें।”


ईशा देओल ने भी दी सफाई

धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने अपने पोस्ट में लिखा,

“कई वेबसाइट्स और चैनलों ने पापा की मौत की झूठी खबर चलाई है। वह पूरी तरह स्टेबल कंडीशन में हैं और रिकवर कर रहे हैं।” ईशा के इस बयान के बाद फैंस ने राहत की सांस ली और सोशल मीडिया पर एक्टर के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांगनी शुरू कर दीं।


ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से आई राहत की खबर

जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र को 11 दिन पहले मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में रूटीन चेकअप के लिए भर्ती किया गया था। हालांकि 10 नवंबर से उनकी हालत थोड़ी गंभीर बताई जा रही थी, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया।

 शाम को हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम पर फैंस को अपडेट देते हुए कहा था कि “धर्मेंद्र अब धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं।”

 उनके बेटे सनी देओल, बेटी ईशा देओल, और अन्य परिवारजन हॉस्पिटल पहुंच गए थे।


टीम देओल ने जारी किया था ऑफिशियल स्टेटमेंट

सनी देओल की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी किया था जिसमें कहा गया, “मिस्टर धर्मेंद्र स्टेबल हैं और ऑब्जर्वेशन में हैं। जैसे ही आगे अपडेट्स मिलेंगे, उन्हें साझा किया जाएगा। सभी से निवेदन है कि उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें और परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें।”


सेलेब्स पहुंचे हॉस्पिटल, वायरल हुए वीडियो

धर्मेंद्र की तबीयत की खबर फैलते ही बॉलीवुड सितारों का हॉस्पिटल पहुंचना शुरू हो गया। गोविंदा का एक वीडियो सामने आया जिसमें वे ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के बाहर नजर आए। अमीषा पटेल भी अस्पताल पहुंचीं, लेकिन मीडिया से बात करने से मना कर दिया। वहीं शाहरुख खान और सलमान खान भी धर्मेंद्र का हालचाल लेने पहुंचे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें