
केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय से मिले इनपुट के बाद भोपाल और दिल्ली में उनके आवासों की सुरक्षा अचानक बढ़ा दी गई है। हर मूवमेंट पर नजर, हर कोना बैरिकेड—सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के भोपाल स्थित 74 बंगला क्षेत्र में बी-8 आवास के चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है। इसके साथ ही दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।
गृह मंत्रालय के इनपुट के बाद सख्त निर्देश
केंद्रीय गृह मंत्रालय से इनपुट मिलने के बाद मध्य प्रदेश के DGP, दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) और मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव को स्पष्ट निर्देश भेजे गए हैं कि शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो।
Z+ के बाद दी गई अतिरिक्त सुरक्षा
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पहले से ही Z+ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। अब ताजा इनपुट के आधार पर उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा दी गई है। केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश DGP, दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) और एमपी के मुख्य सचिव को सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने के निर्देश भेजे हैं।
दिल्ली-भोपाल में अलर्ट जारी
गृह मंत्रालय के इनपुट के बाद भोपाल और दिल्ली में अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने दोनों शहरों में शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा को और ज्यादा मजबूत कर दिया है। जानकारी के मुताबिक सभी संबंधित सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।
क्या होती है Z+ सिक्योरिटी?
Z+ श्रेणी की सुरक्षा भारत में सबसे हाई लेवल की सुरक्षा मानी जाती है। यह सुरक्षा VIP या किसी बड़ी हस्ती को जान का खतरा होने पर केंद्र सरकार की ओर से दी जाती है। इस सुरक्षा में कुल 55 जवान 24 घंटे तैनात रहते हैं, जिनमें—
10 आर्म्ड स्टैटिक गार्ड
6 पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO)
24 अन्य सुरक्षाकर्मी
2 एस्कॉर्ट
5 वॉचर्स
1 इंस्पेक्टर (इंचार्ज)
इसके अलावा 6 जवान फ्रीस्किंग और स्क्रीनिंग के लिए तथा ड्राइवर भी तैनात रहते हैं। सभी सुरक्षाकर्मी 24 घंटे शिफ्ट के हिसाब से ड्यूटी करते हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

