
भोपाल। इन दिनों मध्यप्रदेश में एक साथ 3 मानसून सिस्टम एक्टिव हैं जिसके असर से बारिश का दौर लगातार जारी है। गुरुवार को प्रदेश के भोपाल,रतलाम,उज्जैन,हरदा, खरगोन,बैतूल,दमोह,दतिया,धार,इंदौर,रीवा,सागर,सतना,सिवनी,पचमढ़ी,गुना,धार,बड़वानी,टीकमगढ़,मंडला,छिंदवाड़ा और नरसिंहपुर सहित कई जिलों में तेज व मध्यम बारिश दर्ज की गई।बीते 24 घंटों में सबसे अधिक 6 इंच बारिश छिंदवाड़ा के हर्रई क्षेत्र में हुई वहीं पचमढ़ी में 5 इंच और बैतूल में 4 इंच के करीब बारिश हुई। राजधानी भोपाल में दिन भर मिश्रित मौसम रहा,कभी बादलों का डेरा,कभी सूरज की तपिश तो कभी बारिश की रिमझिम दिखाई दी। शुक्रवार सुबह भी भोपाल में कई स्थानों पर बारिश होने से मौसम सुहावना बना हुआ है।
मालवा - निमाड़ में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने शुक्रवार को मालवा - निमाड़ संभाग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे इंदौर,उज्जैन सहित धार,रतलाम, अलीराजपुर,झाबुआ,देवास,नीमच,आगर-मालवा,बड़वानी,खरगोन,बुरहानपुर और छिंदवाड़ा में भारी बारिश होने की संभावना है।इसके अलावा राजधानी भोपाल,रायसेन,सीहोर, राजगढ़,विदिशा,मंदसौर,शाजापुर,नर्मदापुरम,श्योपुर,भिंड, मुरैना,दतिया,गुना,शिवपुरी,अशोकनगर,कटनी,जबलपुर,पांढुर्णा,सिवनी,बालाघाट,मैहर,शहडोल,उमरिया,सागर,पन्ना, दमोह,छतरपुर,टीकमगढ़,निवाड़ी,खंडवा,मंदसौर सहित कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा।अगस्त की शुरुआत भी भारी बारिश के साथ होगी
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

