बुधवार, 29 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

भोपाल में आज ‘सलामी परेड’ का दिन! CM मोहन यादव देंगे जवानों को सम्मान, पूरा एमपी देखेगा गौरव का जश्न

06 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भोपाल में आज ‘सलामी परेड’ का दिन! CM मोहन यादव देंगे जवानों को सम्मान, पूरा एमपी देखेगा गौरव का जश्न

भोपाल में आज ‘सलामी परेड’ का दिन! CM मोहन यादव देंगे जवानों को सम्मान, पूरा एमपी देखेगा गौरव का जश्न

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। होम गार्ड्स और नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पूरे प्रदेश में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह 10 बजे से मुख्य समारोह भोपाल में शुरू होगा, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के तौर पर परेड की सलामी लेकर जवानों का हौसला बढ़ाएंगे और प्रदेशवासियों को सुरक्षा व जागरूकता का संदेश देंगे।


भोपाल में मुख्य कार्यक्रम, सुबह 10 बजे होगा आगाज

राजधानी भोपाल में स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जवानों की सलामी लेंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। साथ ही आम लोगों को सुरक्षा, सतर्कता और नागरिक जिम्मेदारियों को लेकर संदेश भी देंगे।


अधिकारियों और जवानों को मिलेंगे सम्मान

कार्यक्रम के दौरान होम गार्ड्स और नागरिक सुरक्षा बल के उन अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने उत्कृष्ट सेवाएं दी हैं। बता दें कि यह बल प्रदेश में आंतरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, दुर्घटनाओं में सहायता और राहत कार्यों में लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। स्थापना दिवस उनके साहस, सेवा भावना और समर्पण को नमन करने का दिन है।


CM मोहन यादव का आज का पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम पहले से तय है—

सुबह 9:30 बजे: समत्व भवन में ब्रीफिंग

सुबह 10:00 बजे: होम गार्ड्स लाइन में स्थापना दिवस एवं ‘मुख्यमंत्री अदम्य साहसिक कार्य सम्मान’ समारोह में सहभागिता

सुबह 11:15 बजे: राजभवन में मुलाकात

दोपहर 12 से 1 बजे: समत्व निवास पर अभिनंदन कार्यक्रम

शाम 7 बजे: कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें