
भोपाल में 11 जनवरी 2026, रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शहर की रफ्तार थमी-सी नजर आएगी। वजह है मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होने वाले दो बड़े कार्यक्रम – 601 ट्रैक्टरों की रैली और जम्बूरी मैदान में कृषि कल्याण वर्ष का शुभारंभ समारोह। एक साथ 30 हजार किसानों के भोपाल पहुंचने से कई इलाकों में भारी भीड़ और ट्रैफिक दबाव रहने वाला है, इसलिए शहरवासियों को घर से निकलने से पहले रूट प्लान कर लेना बेहतर होगा।
पहला कार्यक्रम: 601 ट्रैक्टरों की रैली, कोकता बायपास से होगी शुरुआत
रविवार को पहला बड़ा आयोजन आरटीओ कार्यालय तिराहा, कोकता बायपास पर होगा, जहां से ट्रैक्टर रैली निकलेगी। इस रैली में भोपाल से 601, विदिशा से 250 और रायसेन से 250 ट्रैक्टर शामिल होंगे।
लाइन-अप पॉइंट्स
भोपाल (मिसरोद-सलैया क्षेत्र)
11 मील बायपास रोड
खजूरी कला
पटेल नगर चौराहा
प्रेस्टीज कॉलेज के सामने
भोपाल (फंदा ब्लॉक-बैरासिया रोड)
खजूरी सड़क
मोबारकपुर बायपास
लांबाखेड़ा बायपास चौराहा
चोपड़ा कला बायपास चौराहा
अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय के सामने
रायसेन और विदिशा से आने वाले सभी ट्रैक्टर संबंधित मार्गों से होते हुए सीधे प्रेस्टीज कॉलेज के सामने लाइन-अप करेंगे।
दूसरा कार्यक्रम: जम्बूरी मैदान में 30 हजार किसानों का महासम्मेलन
दोपहर में जम्बूरी मैदान में कृषि कल्याण वर्ष 2026 का शुभारंभ कार्यक्रम होगा। इसमें भोपाल से 12 हजार, सीहोर और रायसेन से 6-6 हजार, विदिशा से 4 हजार और राजगढ़ व नर्मदापुरम से 1-1 हजार किसान पहुंचेंगे। कुल करीब 30 हजार किसान 800 से 900 बसों से कार्यक्रम स्थल पर आएंगे।
पार्किंग और पहुंच मार्ग
भोपाल जिला (मिसरोद-सलैया क्षेत्र)
अशिमा मॉल
बागसेवनिया चौराहा
आरआरएल तिराहा
एम्स रोड
बरखेड़ा पठानी
सेंट जेवियर स्कूल के पीछे
फंदा ब्लॉक-बैरासिया रोड, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, रायसेन, नर्मदापुरम
सभी बसें निर्धारित रूट से जम्बूरी मैदान पहुंचेंगी।
जम्बूरी मैदान में वाहन पार्किंग की व्यवस्था
जन सामान्य (कार, जीप, दोपहिया)
गोविन्दपुरा टर्निंग
महात्मा गांधी चौराहा
सेंट जेवियर स्कूल के सामने
वीआईपी वाहन
गोविन्दपुरा टर्निंग
महात्मा गांधी चौराहा
अयप्पा मंदिर
गैस गोदाम
सेंट जेवियर स्कूल के सामने
मीडिया वाहन
गोविन्दपुरा टर्निंग
महात्मा गांधी चौराहा
जम्बूरी मैदान की पानी की टंकी के पास
इन सड़कों पर रहेगा सबसे ज्यादा दबाव, ये हैं वैकल्पिक रूट
रविवार को बोर्ड ऑफिस, गोविन्दपुरा टर्निंग, अन्नानगर, सद्भावना चौराहा, महात्मा गांधी चौराहा, सेंट जेवियर स्कूल और अवधपुरी तिराहा तक मार्ग पर भारी ट्रैफिक रहने की संभावना है।
इसके अलावा पटेल नगर बायपास, आनंद नगर, रत्नागिरी तिराहा और पिपलानी पेट्रोल पंप तक का रास्ता भी भीड़भाड़ वाला रहेगा।
परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए राहत की खबर
पिपलानी चौराहा से पटेल नगर चौराहा तक विशेष मार्ग की व्यवस्था की गई है, ताकि परीक्षार्थियों को समय पर केंद्र पहुंचने में दिक्कत न हो।
भारी वाहनों के लिए डायवर्जन
भोपाल बायपास पर खजूरी सड़क से 11 मील तक भारी वाहनों का प्रवेश रोका जाएगा और उन्हें वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।
घर से निकलने से पहले ये जरूर ध्यान रखें
रविवार को अगर आप बोर्ड ऑफिस, मिसरोद, कोकता, बागसेवनिया, गोविन्दपुरा या पिपलानी इलाके की तरफ जाने वाले हैं, तो समय से पहले निकलें और ट्रैफिक अलर्ट पर नजर रखें। दो बड़े कार्यक्रमों की वजह से भोपाल का ट्रैफिक सिस्टम कई घंटों तक प्रभावित रहेगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

