गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

जबलपुर में जनजातीय गौरव दिवस की धूम: क्रांति गौड़ को 1 करोड़ का सम्मान

15 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
जबलपुर में जनजातीय गौरव दिवस की धूम: क्रांति गौड़ को 1 करोड़ का सम्मान

जबलपुर में जनजातीय गौरव दिवस की धूम: क्रांति गौड़ को 1 करोड़ का सम्मान

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

जबलपुर। जनजातीय गौरव दिवस पर मध्य प्रदेश में शनिवार को बेहद भव्य आयोजन हुआ। जबलपुर के गैरीसन ग्राउंड में हजारों लोगों की मौजूदगी में राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की सदस्य क्रांति गौड़ को सम्मानित किया। क्रांति को सीएम ने मंच से 1 करोड़ रुपए का चेक सौंपा। छतरपुर जिले के घुवारा की रहने वाली क्रांति गौड़ ने महिला वर्ल्ड कप में 9 विकेट लेकर देश का नाम रोशन किया था।


जबलपुर में कला, संस्कृति और तकनीक का संगम

कार्यक्रम में आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह ने कलाकारों के साथ ढोल बजाकर जमकर डांस किया।

 कार्यक्रम में शालिनी एप का भी शुभारंभ किया गया।

 इस एप पर जनजातीय समाज से जुड़ी सभी सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली जुड़े और जनजातीय समाज को संबोधित किया।


आलीराजपुर में सीएम मोहन के तीखे तेवर: कांग्रेस पर सीधा वार

दिन की शुरुआत में सीएम मोहन यादव आलीराजपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। सीएम ने कहा— “वोट के अधिकार को लेकर कांग्रेस ने बिहार को कितना बदनाम किया था। कल कांग्रेस पर जोरदार झाड़ू लगी है। जनता चाहती है— इस राजकुमार को घर भेजना पड़ेगा। पप्पू की चप्पू-टप्पू सब बंद होने वाली है।”


बिरसा मुंडा जयंती पर आदिवासी नायकों को नमन

आलीराजपुर में आयोजित समारोह में सीएम मोहन यादव ने बिरसा मुंडा और वीर योद्धा छीतू सिंह किराड़ की प्रतिमाओं का लोकार्पण किया। सीएम बोले— “कांग्रेस ने कभी छीतू सिंह किराड़ को सम्मान नहीं दिया। 1882 में उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ 7 हजार आदिवासियों की सेना खड़ी कर दी थी।” जबलपुर और आलीराजपुर दोनों जगहों पर 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में बड़े पैमाने पर मनाया गया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें