
भोपाल। वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय निर्मल कुमार केसवानी की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर 24 अगस्त 2026 को भोपाल स्थित शीतल दास की बगिया में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। झूलेलाल की फौज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्वर्गीय निर्मल कुमार केसवानी को पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान काशी विश्वनाथ से आए पंडो नें शीतल दास की बगिया पर गंगा आरती की तर्ज पर आरती की। भोपाल में इस तरह का यह पहला आयोजन हुआ है। कार्यक्रम में उनके परिजनों, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों और शुभचिंतकों ने उनके समाजसेवा के कार्यों को स्मरण किया। उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों और सेवा भावना को आगे बढ़ाने तथा जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री लखन पटेल, भाजपा सह-मीडिया प्रभारी बृज गोपाल लोया और पवन दुबे सहित सैकड़ों लोगों ने दादा श्री निर्मल कुमार केसवानी को श्रद्धांजलि अर्पित की। परिजनों ने कहा कि निर्मल कुमार केसवानी की मधुर स्मृतियां, आदर्श और जीवन-मूल्य आज भी परिवार के साथ-साथ समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी
शीतल दास की बगिया में आयोजित झूलेलाल चालिहा के समापन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय सहभागिता रही।
पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश
पुण्यतिथि के अवसर पर 23 अगस्त को सिटी प्रेस क्लब द्वारा पर्यावरण मित्र सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में शहर के प्रमुख समाजसेवियों और पत्रकारों को सम्मानित किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए स्वर्गीय निर्मल कुमार केसवानी की स्मृति में वृक्षारोपण भी किया गया।
इस कार्यक्रम में सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी और नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समाजसेवा की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प
पूरे आयोजन के दौरान स्वर्गीय निर्मल कुमार केसवानी के सामाजिक योगदान और सेवा कार्यों को याद किया गया। आयोजकों और परिजनों ने कहा कि उनके द्वारा समाज के लिए किए गए कार्य आने वाली पीढ़ियों को सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकारों के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
श्रद्धांजलि एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन श्री निर्मल वेलफेयर फाउंडेशन एवं जागृत हिन्दू मंच द्वारा किया गया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

