
भोपाल। वरिष्ठ समाजसेवी एवं जनसेवा के लिए समर्पित रहे स्वर्गीय निर्मल कुमार केसवानी की छठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर राजधानी भोपाल में दो दिवसीय श्रद्धांजलि एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान शहर के प्रमुख समाजसेवियों और पत्रकारों को ‘पर्यावरण मित्र सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। वहीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा और पुष्पांजलि कार्यक्रम भी होगा।
शनिवार को बेरसिया रोड स्थित प्रिंस विहार कॉलोनी में पौधरोपण किया गया। प्रमुख रूप से आम का पेड़ जामुन का पेड़ अमरूद का पेड़ लगाया गया।
23 अगस्त को ‘पर्यावरण मित्र सम्मान’
कार्यक्रम की शुरुआत 23 अगस्त 2026 को होगी। सिटी प्रेस क्लब की ओर से शहर के प्रमुख समाजसेवियों एवं पत्रकारों को पर्यावरण मित्र सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान पर्यावरण और समाज के प्रति जागरूकता बढ़ाने में योगदान देने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिया जा रहा है। कार्यक्रम में शहर के सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों और पत्रकारों की मौजूदगी रहेगी।
कार्यक्रम का समय: दोपहर 12 बजे
स्थान: शिव सांवरिया मैरिज गार्डन, नीलबड़, भोपाल
24 अगस्त को श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि
स्वर्गीय निर्मल कुमार केसवानी की पुण्यतिथि 24 अगस्त को है। इस अवसर पर शाम 6 बजे शीतल दास की बगिया में विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में संध्या झूलेलाल की फौज की ओर से वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय निर्मल दास केसवानी को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। परिजन, सामाजिक कार्यकर्ता और शुभचिंतक इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।
‘उनकी स्मृतियां हमारी पूंजी हैं’
पुण्यतिथि के संदेश में परिजनों ने कहा कि निर्मल कुमार केसवानी की मधुर स्मृतियां उनके लिए आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं। उनके आदर्श और सामाजिक मूल्यों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। परिजनों ने कहा कि उनके पदचिह्नों पर चलकर समाजसेवा और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास जारी रहेगा।
कार्यक्रम का आयोजन निर्मल वेलफेयर फाउंडेशन एवं जागृत हिन्दू मंच के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजन से जुड़े डॉ. दुर्गेश केसवानी ने भी लोगों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

