बुधवार, 22 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

ट्विशा शर्मा केस में आज बड़ा दिन, पूर्व जज गिरीबाला सिंह की जमानत पर कोर्ट में होगी सुनवाई

22 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
ट्विशा शर्मा केस में आज बड़ा दिन, पूर्व जज गिरीबाला सिंह की जमानत पर कोर्ट में होगी सुनवाई
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल में चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जिला जज गिरीबाला सिंह की जमानत अर्जी पर फैसला एक दिन के लिए टल गया। मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी क्योंकि सीबीआई अदालत में केस डायरी पेश नहीं कर सकी।


मामला अब अपर सत्र न्यायाधीश सुचिता श्रीवास्तव की अदालत में है, जहां बुधवार (आज) जमानत आवेदन पर सुनवाई होने की संभावना है।


जमानत अर्जी पर क्यों नहीं हो सकी सुनवाई?

पूर्व जिला जज गिरीबाला सिंह की जमानत अर्जी पहले प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार श्रीवास्तव की अदालत में प्रस्तुत की गई थी। बाद में इसे सुनवाई के लिए अपर सत्र न्यायाधीश सुचिता श्रीवास्तव की कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया। मंगलवार को सीबीआई ने अदालत में केस डायरी पेश नहीं की। एजेंसी की ओर से बताया गया कि जांच टीम दिल्ली में होने के कारण दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जा सके। अब मामले पर आज सुनवाई होने की उम्मीद है।


किन आधारों पर मांगी गई जमानत?

गिरीबाला सिंह ने अपनी जमानत याचिका में कई कारणों का उल्लेख किया है। इनमें शामिल हैं—

  • जेल में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी।

  • 100 वर्षीय मां की देखभाल करने वाला कोई नहीं होना और उनकी खराब तबीयत।

  • हाल ही में घर में चोरी की घटना होना।

  • सीबीआई जांच लगभग पूरी हो जाने का दावा और जेल में रखने का औचित्य समाप्त होने की बात।


पहले मिली थी राहत, फिर हाई कोर्ट ने रद्द कर दी जमानत

प्रकरण दर्ज होने के बाद गिरीबाला सिंह ने भोपाल की अदालत में अग्रिम जमानत की मांग की थी। 15 मई को अपर सत्र न्यायाधीश पल्लवी द्विवेदी की अदालत ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी थी।


इसके बाद ट्विशा शर्मा के परिजनों ने इस आदेश को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में चुनौती दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाई कोर्ट ने 27 मई को निचली अदालत का जमानत आदेश निरस्त कर दिया।


सीबीआई जांच और गिरफ्तारी

28 मई को मामले की जांच एसआईटी से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी गई। एजेंसी ने गिरीबाला सिंह को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया। पांच दिन की पूछताछ के बाद 2 जून को गिरीबाला सिंह और समर्थ सिंह को अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। तब से दोनों भोपाल की सेंट्रल जेल में बंद हैं।


क्या है पूरा मामला?

नोएडा निवासी ट्विशा शर्मा की शादी दिसंबर 2025 में भोपाल निवासी रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह के वकील बेटे समर्थ सिंह से हुई थी। शादी के करीब पांच महीने बाद 12 मई की रात कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में ट्विशा शर्मा संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली थीं। उनके माता-पिता की शिकायत पर 14 मई को गिरीबाला सिंह और समर्थ सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें