सोमवार, 11 मई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में 2 तरह के मौसम सक्रिय, एक तरफ आंधी-बारिश का दौर दूसरी तरफ पारा 45 डिग्री पार

11 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में 2 तरह के मौसम सक्रिय, एक तरफ आंधी-बारिश का दौर दूसरी तरफ पारा 45 डिग्री पार
Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल। इन दिनों मध्यप्रदेश में मौसम अनिश्चितता भरा बना हुआ है। एक तरफ तो गर्मी और तपिश से लोग परेशान हैं तो वहीं दूसरी ओर आंधी,बारिश और ओलावृष्टि का दौर चल रहा है। एक साथ प्रदेश में 2 तरह के मौसम देखने को मिल रहे हैं।रविवार को भी प्रदेश के करीब 18 जिलों में मौसम बदला रहा।इस दौरान कुछ जगह बूंदाबांदी हुई तो कई जिलों में बादल छाए रहे।सोमवार को भी सोमवार को भी प्रदेश के सिवनी,मंडला सहित 8 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना के चलते मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के मुताबिक मौसम में बदलाव के पीछे 3 सिस्टम एक्टिव है।जिसमें एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और 2 ट्रफ का एक्टिव होना प्रमुख कारण है,साथ ही हिमालयी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हैं जिसका असर प्रदेश में स्पष्ट रूप से दिख रहा है।


प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर 


रविवार को मौसम में बदलाव के चलते पारे की बढ़ती चाल में कुछ जिलों में थोड़ी कमी जरूर आई है लेकिन मध्यप्रदेश के शेष जिलों में प्रचंड गर्मी का दौर चल रहा है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के 5 बड़े शहरों में राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री,इंदौर में अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री, उज्जैन में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री,जबलपुर में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री और ग्वालियर में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रतलाम में पारा इस सीजन के रिकॉर्ड स्तर 45.4 पर पहुंच गया।मौसम विभाग के अनुसार मई के महीने में मध्यप्रदेश में गर्मी पड़ने का ट्रेंड है। इस साल भी मौसम में तेज गर्मी रहेगी।मई के दूसरे पखवाड़े में कई जिलों में हीटवेव चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से गर्मी में अधिक से अधिक पानी या शीतल पेय पीकर बॉडी को हाईड्रेट करने के लिए कहा है। साथ ही धूप में निकलने पर चेहरे को ढंक कर रखने के लिए भी कहा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें