मंगलवार, 08 सितंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दल: डॉ. मोहन यादव

08 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दल:  डॉ. मोहन यादव
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में हुए पर्यटन विकास का अध्ययन करने जल्द ही यूएई का दल आएगा। दुबई प्रवास के दौरान यूएई के अर्थव्यवस्था और पर्यटन मंत्री अब्दुल्लाह बिन तौक़-अल- मार्री से मुख्यमंत्री की मुलाकात के बाद यह तय हुआ।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यूएई के मंत्री से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी कि मध्यप्रदेश में प्रति वर्ष पर्यटक संख्या बढ़ रही है। इसके लिए निवेशकों को होटल और होमस्टे शुरू करने के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है। यूएई के मंत्री ने कहा कि होटल और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में निवेश के लिए यूएई का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मध्यप्रदेश का दौरा करेगा। मध्यप्रदेश और यूएई के बीच हवाई सेवाओं के लिए भी यूएई पूर्ण सहयोग करेगा। 


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यूएई के पर्यटन मंत्री को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा कर बताया कि अब्दुल्लाह बिन तौक़-अल- मार्री के कार्यालय में खनन, टेक्सटाइल, वन एवं पर्यटन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी को लेकर चर्चा हुई।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें