शुक्रवार, 15 मई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

उज्जैन अब धार्मिक नगरी के साथ उत्सव की नगरी भी हो गई है: डॉ. मोहन यादव

15 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
उज्जैन अब धार्मिक नगरी के साथ उत्सव की नगरी भी हो गई है: डॉ. मोहन यादव
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। ‘सिंहस्थ-2028 में उज्जैन को हम मेट्रो सिटी के साथ आध्यात्मिक, सांस्कृतिक नगरी के रूप में भी स्थापित कर पाएंगे। उज्जैन अब धार्मिक नगरी के साथ उत्सव की नगरी भी हो गई है।’ ये बातें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को उज्जैन में जय गुरुदेव आश्रम में कहीं। 


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आश्रम पहुंचकर गुरुदेव उमाकांत महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और उनका प्रवचन सुना। गुरुदेव ने मुख्यमंत्री के लिए कहा कि वह सदा ऐसे ही समाज की सेवा में लगे रहे और सत्य, सनातन, अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए जन सेवा करते रहें। आज आप अपने कार्यों से जनता के प्यारे बन गए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरुदेव की उज्जैन में आना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। 


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा की महाराज की कृपा से वह प्रदेश में गौशालाओं को बनाने और संरक्षण देने का काम कर रहे हैं। उज्जैन सहित अन्य धार्मिक नगरों में भी शराब बंदी लागू की है। प्रदेश में उज्जैन ओंकारेश्वर, महेश्वर दतिया, पीतांबरा पीठ, सलकनपुर, ओरछा, चित्रकूट सहित 19 नगर में शराबबंदी का आदेश भगवत कृपा से ही हो पाया है। अब हर जिले में गीता भवन बना रहे हैं, जहां पर भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों का वाचन और आध्यात्मिक अध्ययन भी हो सकेगा। 


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें