सोमवार, 27 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बने दादा, ‘लाड़ली लक्ष्मी’ के आगमन पर लिखा भावुक पोस्ट

21 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Shivraj singh chouhan with his grand daughter

Shivraj singh chouhan with his grand daughter

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दादा बन गए हैं। उनकी बड़ी बहू अमानत ने बुधवार को नई दिल्ली के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। केंद्रीय मंत्री ने X पर पोस्ट कर घर पर ‘लाड़ली लक्ष्मी’ के आने की जानकारी साझा की।

शिवराज सिंह चौहान ने 'X' पर लिखा है कि , ''हमारे घर आज लाडली लक्ष्मी आई है। कार्तिकेय पिता बन गए और अमानत मां। कोकिला अब दादी जी हैं और मैं दादा. कुणाल और ऋद्धि चाचा और चाची। अनुपम जी नाना, रुचिता जी नानी और आर्यन मामा। 2025 में हमारे घर दो बेटियां आईं अमानत और ऋद्धि। 2026 में फिर बेटी इला का शुभ आगमन हुआ। स्वागतम लक्ष्मी।'’

 

केंद्रीय कृषि मंत्री की ओर से X पर जो वीडियो साझा किया गया है, उसमें उनके बड़े बेटे कार्तिकेय ने अपनी बेटी का नाम 'इला' बताया। इसके बाद कान में गायत्री मंत्र बोला। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद भी पोती के कान में गायत्री मंत्र बोला। वीडियो में शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह भी दिख रही हैं। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें