
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singhभोपाल। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजारापु राममोहन नायडू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से रविवार को उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत और प्रतीक चिन्ह देखकर अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री किंजारापु राममोहन नायडू को भोपाल ताल के निर्माण के इतिहास के बारे में जानकारी दी और बताया कि यह तालाब प्राकृतिक चट्टानों को काटकर बनाया गया है। दोनों के बीच अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन सचिव समीर कुमार सिन्हा, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय में मेम्बर प्लानिंग अनिल गुप्ता और अपर मुख्य सचिव विमानन संजय शुक्ल भी उपस्थित थे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

