गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

विदिशा को आज मिलेगी 40 करोड़ की सौगात! सीएम मोहन यादव करेंगे हाट बाजार और 135 सामुदायिक भवनों का लोकार्पण-भूमिपूजन

21 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
विदिशा को आज मिलेंगी 40 करोड़ की सौगात! सीएम मोहन यादव करेंगे हाट बाजार और 135 सामुदायिक भवनों का लोकार्पण-भूमिपूजन

विदिशा को आज मिलेंगी 40 करोड़ की सौगात! सीएम मोहन यादव करेंगे हाट बाजार और 135 सामुदायिक भवनों का लोकार्पण-भूमिपूजन

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। विदिशा आज विकास की नई तस्वीर देखने जा रहा है... जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं जिले में पहुंचकर लगभग 40 करोड़ रुपए की सौगात देंगे। कागपुर ग्राम पंचायत आज विकास, अधोसंरचना और ग्रामीण सुविधाओं के ऐतिहासिक बदलाव का गवाह बनने जा रहा है। यहां मुख्यमंत्री 5.75 करोड़ की लागत से बने आधुनिक हाट बाजार का लोकार्पण, 34.05 करोड़ से स्वीकृत 135 सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन, और कागपुर से विदिशा-अशोकनगर मार्ग के विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे।


कागपुर बनेगा आदर्श ग्राम पंचायत का मॉडल

सीएम मोहन यादव आदर्श ग्राम पंचायत कागपुर में ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत करने वाले विकास कार्यों की शुरुआत करेंगे। इनमें शामिल हैं:

 ✔ 34.05 करोड़ रुपए की लागत से 135 नवीन सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन

 ✔ कागपुर से विदिशा-अशोकनगर मार्ग निर्माण का शुभारंभ

 ✔ 5.75 करोड़ रुपए से बने हाट बाजार का लोकार्पण

 इन योजनाओं के साथ कागपुर को प्रदेश की ‘ग्रामीण विकास की नई पहचान’ बनाने की तैयारी है।


मुख्यमंत्री का आज का पूरा कार्यक्रम

सुबह 11:00 बजे – विधानसभा में पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे

सुबह 11:20 बजे – GIA Exhibition Center, गोविंदपुरा में FED EXPO 2025 का उद्घाटन

दोपहर 12:35 बजे – भोपाल से कागपुर (जिला विदिशा) के लिए रवाना

दोपहर 1:00 बजे – कागपुर में मुख्य विकास कार्यक्रम

शाम 3:25 बजे – भोपाल वापसी


विकास का ग्राउंड ZERO बनेगा कागपुर

मुख्यमंत्री आज केवल लोकार्पण और भूमिपूजन ही नहीं करेंगे, बल्कि विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितलाभ वितरण भी करेंगे। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और युवाओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह बड़ा कदम माना जा रहा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें