
भोपाल। मध्य प्रदेश के सांस्कृतिक आयोजन 'विक्रमोत्सव 2026' ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में इसे 'गवर्नमेंट इवेंट ऑफ द ईयर' श्रेणी में गोल्ड अवार्ड दिया गया, जो वर्ष 2026 का इसका तीसरा राष्ट्रीय सम्मान है।
यह सम्मान इंटरनेशनल कन्वेंशन ऑफ इवेंट इंडस्ट्री की ओर से बीटा अवार्ड्स के अंतर्गत प्रदान किया गया। पुरस्कार देने वाली टीम जल्द ही भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को यह सम्मान सौंपेगी।
देहरादून में मिला प्रतिष्ठित सम्मान
देहरादून में आयोजित 'हिन्दुस्तान 2.0 नेशनल चिंतन शिविर एवं एक्स्पो' के दौरान विक्रमोत्सव 2026 को गवर्नमेंट इवेंट ऑफ द ईयर – गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि ने मध्य प्रदेश के सांस्कृतिक आयोजनों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।
वर्ष 2026 में लगातार तीसरी बड़ी उपलब्धि
इस वर्ष विक्रमोत्सव को पहले ही नई दिल्ली में आयोजित 'शो ऑफ इंडिया कॉन्क्लेव 2026' में दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं।
गोल्ड अवार्ड – सांस्कृतिक लाइव इवेंट ऑफ द ईयर
सिल्वर अवार्ड – लाइव इवेंट में सर्वश्रेष्ठ शासकीय सहभागिता
अब तीसरे सम्मान के साथ विक्रमोत्सव ने वर्ष 2026 में राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियों की हैट्रिक पूरी कर ली है।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व का किया उल्लेख
मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार एवं महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विरासत से विकास' के संकल्प को आगे बढ़ा रही है।
उनके अनुसार, उज्जैन से शुरू हुआ विक्रमोत्सव अब भारतीय संस्कृति, इतिहास और विरासत का राष्ट्रीय स्तर का आयोजन बन चुका है। उनका कहना है कि यह उपलब्धि देशभर में बड़े सरकारी आयोजनों के लिए एक नया मानक स्थापित करती है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

