
मध्यप्रदेश में सोमवार सुबह लोगों की नींद खुली तो चारों तरफ घना कोहरा छाया हुआ था। कई जिलों में हालात ऐसे रहे कि 50 मीटर दूर भी कुछ नजर नहीं आया। सड़कों से लेकर रेलवे ट्रैक तक कोहरे का सीधा असर देखने को मिला।
दतिया-रीवा में सबसे खराब हालात
प्रदेश में और में कोहरे की स्थिति सबसे गंभीर रही। यहां विजिबिलिटी घटकर सिर्फ 50 मीटर रह गई, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इन जिलों में भी बेहद कम दृश्यता
सुबह के समय
ग्वालियर, जबलपुर, खजुराहो और सतना में विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर के बीच दर्ज की गई।
उमरिया में दृश्यता 500 से 1000 मीटर रही।
नवगाँव, सागर और दमोह में 200 से 500 मीटर विजिबिलिटी दर्ज हुई।
भोपाल और मंडला में दृश्यता 1 से 2 किलोमीटर तक रही।
रेल यातायात भी प्रभावित
घने कोहरे का असर रेल सेवाओं पर भी पड़ा है। दिल्ली से आने-जाने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जबलपुर में पारा 9 डिग्री, पचमढ़ी सबसे ठंडा
प्रदेश में रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
भोपाल और इंदौर : 8.8°C
ग्वालियर : 11.3°C
जबलपुर: 11.4°C
उज्जैन : 9°C
प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इन शहरों में भी तेज ठंड
रीवा : 5.6°C
राजगढ़, खजुराहो : 7°C
मलाज़खंड : 7.4°C
बैतूल : 7.5°C
नौगाँव : 7.6°C
खंडवा और सतना : 8°C
अगले कुछ दिन और ठंडे
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक सुबह और रात के समय कोहरा और ठंड का असर बना रह सकता है। बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
कोहरे को लेकर एडवाइजरी जारी
लगातार कोहरे को देखते हुए मौसम विभाग ने ट्रैवल, कृषि और स्वास्थ्य को लेकर एडवाइजरी जारी की है।
कम विजिबिलिटी में अनावश्यक यात्रा से बचें
वाहन चलाते समय फॉग लैंप और बीम हेडलाइट का उपयोग करें
धीमी गति से ड्राइव करें
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

