मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

Amit Shah Gwalior Visit: 24 दिसंबर को ग्वालियर आएंगे अमित शाह, रात्रि विश्राम से बढ़ी सियासी हलचल

20 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Amit Shah Gwalior Visit: 24 दिसंबर को ग्वालियर आएंगे अमित शाह, रात्रि विश्राम से बढ़ी सियासी हलचल

Amit Shah Gwalior Visit: 24 दिसंबर को ग्वालियर आएंगे अमित शाह, रात्रि विश्राम से बढ़ी सियासी हलचल

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

केंद्रीय गृहमंत्री का 24 दिसंबर को ग्वालियर दौरा संभावित है। खास बात यह है कि गृहमंत्री शहर में रात्रि विश्राम भी कर सकते हैं। इस दौरे को लेकर प्रशासन से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हलचल तेज हो गई है।


VIP होटल कड़े सुरक्षा घेरे में

गृहमंत्री के संभावित रात्रि विश्राम को देखते हुए जिस होटल में वीआईपी ठहरेंगे, उसे पूरी तरह सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा। शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों ने होटल का निरीक्षण कर सुरक्षा का पूरा खाका तैयार किया। होटल के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।


CM मोहन यादव भी रहेंगे साथ

इस दौरे में मुख्यमंत्री भी गृहमंत्री अमित शाह के साथ मौजूद रहेंगे। शाह के रात्रि विश्राम को लेकर राजनीतिक हलकों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।


भाजपा नेताओं के साथ हो सकती है अहम बैठक

भाजपा नेताओं का कहना है कि गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ ग्वालियर और चंबल अंचल के दिग्गज भाजपा नेताओं को बैठाकर चर्चा कर सकते हैं। इस बैठक को संगठन और आगामी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।


25 दिसंबर को मेला मैदान में कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार, 25 दिसंबर को गृहमंत्री अमित शाह मेला मैदान में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।


मेला मैदान रहेगा ‘नो मैन्स जोन’

मेला मैदान में तीन बड़े डोम लगाए जा रहे हैं, जिनमें करीब 30 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। डोम के अंदर और बाहर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। सुरक्षा के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। मेला से कार्यक्रम स्थल तक के पूरे रास्ते को बैरिकेड्स लगाकर ‘नो मैन्स जोन’ घोषित किया जाएगा।


सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

गृहमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं। शहर में अतिरिक्त बल की तैनाती के साथ हर स्तर पर निगरानी की जा रही है, ताकि कार्यक्रम और रात्रि विश्राम के दौरान कोई चूक न हो।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें