शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में फिर बदला मौसम,सर्दी, गर्मी के बीच 15 जिलों में बारिश का अलर्ट

17 फ़र, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में फिर बदला मौसम,सर्दी, गर्मी के बीच 15 जिलों में बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश में फिर बदला मौसम,सर्दी, गर्मी के बीच 15 जिलों में बारिश का अलर्ट

Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई हिस्सों में रात के तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है, जबकि चार जिलों में पारा 10 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। कटनी जिले का करौंदी 6.7 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा।प्रदेश के पांच बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री, इंदौर में 13 डिग्री, उज्जैन में 13.4 डिग्री, जबलपुर में 13 डिग्री और ग्वालियर में 13.1 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह और रात के समय हल्की ठंड का असर महसूस किया जा रहा है, जबकि दिन में धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में हल्की सर्दी का दौर जारी रहेगा। तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है और अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास बना रहेगा। बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने और जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

बदलते मौसम ने किसानों की बढ़ाई चिंता

मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सर्दी और गर्मी के बीच अब प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 18 फरवरी को ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, राजगढ़, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं 19 फरवरी को भी कई इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है।इस साल फरवरी महीने में यह तीसरी बार होगा जब प्रदेश में बारिश देखने को मिलेगी। इससे पहले महीने की शुरुआत में ही दो बार बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की जा चुकी है। लगातार बदलते मौसम ने किसानों और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें