
भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री होने के साथ ही आंधी और बारिश का दौर चल रहा है। बारिश की गतिविधियों के चलते तापमान में गिरावट देखी जा रही है। मंगलवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान लुढ़क कर 39 डिग्री पर सिमट गया जिससे मौसम बदला हुआ नजर आया।बीते 24 घंटों में भोपाल,इंदौर,सीहोर, बैतूल,धार,नर्मदापुरम,खरगोन,छिंदवाड़ा, जबलपुर,मंडला,रीवा,सतना,सीधी,सिवनी,सागर,बालाघाट,सीहोर,डिंडोरी,शाजापुर,हरदा,, पांढुर्णा,हरदा सहित 23 जिलों में बारिश हुई। सतना में मंगलवार को डेढ़ इंच पानी बरसा। बुधवार को भी मौसम विभाग ने देवास,हरदा,पांढुर्णा, बैतूल,छिंदवाड़ा में भारी बारिश और बालाघाट और डिंडोरी में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
3-4 दिन में पूरे मध्यप्रदेश को कवर करेगा मानसून
मध्यप्रदेश में 24 जून को मानसून की आधिकारिक रूप से एंट्री हुई थी जो अपने नियत तिथि से 9 दिन लेट था। 15 जिलों में दस्तक देने के बाद से मानसून ठहरा हुआ है जिसके चलते जून के महीने में मध्यप्रदेश में बारिश का आंकड़ा सामान्य से कम रहा। हालांकि मानसून की एंट्री के बाद से ही प्रदेश में रोज किसी न किसी जिले में बारिश का दौर जारी है जिसके चलते अब गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिल रही है। मंगलवार को भी मौसम में नरमी के चलते प्रदेश के 5 प्रमुख शहरों की बात करें, तो भोपाल में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री, इंदौर में 33 डिग्री, उज्जैन में 35 डिग्री, जबलपुर में 32 डिग्री और ग्वालियर में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम इसी तरह का रहने का अनुमान है।मानसून का रुख देखते हुए अभी प्रदेश को कवर करने के लिए 3-4 दिन और इंतजार करना पड़ सकता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

