बुधवार, 08 अप्रैल 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मध्यप्रदेश में मौसम की मार जारी,सोमवार को 24 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट

06 अप्रैल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मध्यप्रदेश में मौसम की मार जारी,सोमवार को 24 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट
Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है और अप्रैल की शुरुआत से शुरू हुआ बारिश और आंधी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।प्रदेश में एक के बाद एक सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ के कारण मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रविवार को कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चली, वहीं कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।मौसम विभाग के अनुसार यह सिलसिला अभी जारी रहेगा। सोमवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, श्योपुर, सिवनी और बालाघाट सहित कुल 24 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मंगलवार से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से राजधानी भोपाल समेत 34 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और बारिश होने के आसार हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि 10 अप्रैल के बाद इस मौसमीय गतिविधि में कमी आ सकती है।


प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम


इस बदले हुए मौसम का असर तापमान पर भी साफ नजर आ रहा है। रविवार को पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। प्रमुख शहरों की बात करें तो भोपाल में 33.4, इंदौर में 32.8, उज्जैन में 33.5, जबलपुर में 34.5 और ग्वालियर में 33 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं खरगोन 37.8 डिग्री के साथ सबसे गर्म जिला रहा, जबकि पचमढ़ी 28.6 डिग्री के साथ सबसे ठंडा स्थान दर्ज हुआ। मौसम विभाग का अनुमान है कि अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में गर्मी एक बार फिर जोर पकड़ सकती है और तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।बदलते मौसम के चलते स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।


 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें