
भोपाल। मध्यप्रदेश में नवंबर की शुरुआत से पड़ रही कड़ाके की ठंड से आखिरकार कुछ दिन निजात मिल रही है। रात के तापमान में पिछले 2 दिनों से बढ़ोतरी का दौर जारी है जिससे सर्दी की चुभन दूर हुई है। मंगलवार को राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के पांचों बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से अधिक रहा। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री,इंदौर में न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री,ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री,उज्जैन में न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री और जबलपुर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। रात के तापमान में जहां क्रमशः बढ़ोतरी देखी जा रही है वहीं दिन के तापमान में गिरावट का क्रम जारी है जिससे ठंडक का अहसास हो रहा है।
सुबह धुंध की चादर,दिन में बादलों का डेरा
मंगलवार को राजधानी भोपाल सुबह से ही धुंध की चादर ओढ़े नजर आई वहीं दिन भर बादलों ने डेरा जमाए रखा। शहर में पिछले दो दिनों से मौसम की रंगत बदली हुई नजर आ रही है बंगाल की खाड़ी से आ रही मम्मी के चलते शहर में आशिक बादलों की स्थिति बन रही है वही दिन में चुभने वाली धूप भी कमजोर हो गई है। दिन में हवा के चलने से लोगों को सर्दी का एहसास हो रहा है वही अधिकतम तापमान सामान्य से ढाई डिग्री नीचे पहुंच गया है। मंगलवार को राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी 2 दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहने की उम्मीद है।हवाओ का रुख दक्षिण पूर्वी होने और नमी के चलते दिन में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। वहीं 2 दिन बाद न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

