सोमवार, 27 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

WEF Davos 2026: सीएम मोहन यादव ने मालदीव को दिया निवेश का न्योता, पर्यटन और मेडिकल सेक्टर में साझेदारी पर बनी सहमति

22 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
WEF Davos 2026: सीएम मोहन यादव ने मालदीव को दिया निवेश का न्योता, पर्यटन और मेडिकल सेक्टर में साझेदारी पर बनी सहमति

WEF Davos 2026: सीएम मोहन यादव ने मालदीव को दिया निवेश का न्योता, पर्यटन और मेडिकल सेक्टर में साझेदारी पर बनी सहमति

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन दिनों दावोस दौरे पर हैं और वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में मध्य प्रदेश की संभावनाओं का डंका बजा रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने मालदीव के आर्थिक विकास एवं व्यापार मंत्री मोहम्मद सईद से वन-टू-वन मुलाकात कर उन्हें मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया।


कई सेक्टर में सहयोग पर बनी सहमति

बैठक में दोनों पक्षों ने चिकित्सा पर्यटन, पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी, मत्स्य पालन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं, वन्य जीव संरक्षण और सांस्कृतिक गतिविधियां जैसे क्षेत्रों में दीर्घकालिक साझेदारी विकसित करने पर चर्चा की।


WEF में सीएम की प्रेजेंटेशन

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंच से प्रेजेंटेशन देकर मध्य प्रदेश की निवेश नीतियां, औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास दृष्टि साझा की। उन्होंने निवेशकों से कहा कि वे “अतुल्य भारत के हृदय प्रदेश” की विकास यात्रा में सहभागी बनें और राज्य में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं।


“पूरक क्षमताओं से बनेगी साझेदारी” – सीएम

सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश और मालदीव के बीच कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां दोनों की क्षमताएं एक-दूसरे की पूरक हैं। इससे भविष्य में मजबूत और दीर्घकालिक संबंध बन सकते हैं।


मालदीव ने बताया पर्यटन को मजबूत सेतु

मालदीव के मंत्री मोहम्मद सईद ने कहा कि, “पर्यटन दोनों क्षेत्रों के बीच एक स्वाभाविक और सशक्त सेतु है।” उन्होंने मानव संसाधन विकास और अनुभव साझा करने के लिए मध्य प्रदेश के साथ काम करने की इच्छा जताई।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें