बुधवार, 06 मई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

बंगाल में BJP की प्रचंड जीत के बाद मोहन यादव बोले- मैं शपथ समारोह में जाऊंगा, जनता ने हिसाब चुकता कर दिया

06 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
बंगाल में BJP की प्रचंड जीत के बाद मोहन यादव बोले- मैं शपथ समारोह में जाऊंगा, जनता ने हिसाब चुकता कर दिया
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के नतीजों के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। BJP की बड़ी जीत के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है।


‘ममता अब कहां रह गई हैं’

CM मोहन यादव ने ममता बनर्जी के इस्तीफा नहीं देने वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि इतनी बड़ी हार के बाद भी उनका रवैया नहीं बदला है। उन्होंने कहा कि जनता ने इस चुनाव में साफ संदेश दिया है और अब बंगाल में BJP सरकार बनाने जा रही है।


‘ममता निर्ममता से पेश आती हैं’

मोहन यादव ने कहा, “ममता निर्ममता के साथ पेश आती हैं। जनता ने इसीलिए हिसाब चुकता किया है। जो देश विरोधियों को बढ़ावा देते हैं, उनका यही हाल होता है।” उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग के प्रमाण पत्र के मुताबिक BJP के 200 से ज्यादा विधायक जीत चुके हैं और सरकार बनाना तय है।


‘मैं खुद शपथ समारोह में जाऊंगा’

CM ने कहा कि वह मध्य प्रदेश की ओर से खुद बंगाल में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब बंगाल में BJP की जीत को पार्टी ऐतिहासिक राजनीतिक बदलाव के रूप में पेश कर रही है।


बंगाल में BJP की प्रचंड जीत

पश्चिम बंगाल में BJP ने 206 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। वहीं पिछले 15 सालों से सत्ता में रही TMC इस बार सिर्फ 80 सीटों पर सिमटती नजर आई, जिससे राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव दर्ज हुआ है।


बुरहानपुर दौरे पर बोले CM

बुधवार को बुरहानपुर पहुंचे मोहन यादव ने किसानों और उद्योगों को लेकर भी कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि सरकार कपास, केला और दूसरी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उद्योगपतियों से चर्चा कर रही है और एक नया क्लस्टर विकसित किया जाएगा।


किसानों के लिए 3.5 करोड़ की सब्सिडी जारी

CM ने बताया कि सरकार ने किसानों के हित में करीब साढ़े 3 करोड़ रुपए की सब्सिडी जारी की है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में कॉन्क्लेव आयोजित किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें