
भोपाल। कांग्रेस के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पुलिस कमिश्नर द्वारा धरना-प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने संबंधी आदेश को लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि जब राहुल गांधी मध्य प्रदेश आते हैं तो कांग्रेस नेताओं को जीतू पटवारी के इशारे पर बुरा-भला कहते हैं।
विधायक रामेश्वर शर्मा ने यह भी कहा कि कांग्रेस नेताओं से उनके राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन किसी के द्वारा उन्हें बुरा-भला कहना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि धरना-प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने संबंधी आदेश पुलिस कमिश्नर ने किस वजह से जारी किया है, इसकी उचित जानकारी तो वही दे सकते हैं। राजधानी में मुस्लिम समाज का एक बड़ा आयोजन होने वाला है। हो सकता है कि मुस्लिम समाज ने इस आयोजन को लेकर कोई आपत्ति जताई हो, जिसके चलते पुलिस कमिश्नर ने यह आदेश जारी किया हो।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मध्यप्रदेश के प्रस्तावित दौरे को लेकर रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि राहुल गांधी आ जाएं, प्रियंका आ जाएं, सोनिया गांधी भी आ जाएं और यदि इटली में कोई और बचा हो तो वह भी आ जाए, इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

