
भोपाल। मध्य प्रदेश के रायसेन में सोमवार का दिन खेल और सियासत के अनोखे संगम का गवाह बना। मैदान में जब भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर Ravindra Jadeja ने गेंद थामी और सामने बल्ला थामे दिखे केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan, तो माहौल किसी इंटरनेशनल मैच जैसा बन गया। जडेजा की गेंद पर शिवराज सिंह चौहान का दमदार शॉट सीधे बाउंड्री के पार गया और पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा।
क्रिकेट की पिच पर सर जडेजा के साथ@imjadeja pic.twitter.com/hxMk2OiUgG
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 2, 2026
सांसद खेल महोत्सव के समापन में दिखा उत्साह
दरअसल, रायसेन में सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस खास मौके पर रविंद्र जडेजा विशेष अतिथि के रूप में रायसेन पहुंचे। उन्होंने न सिर्फ खिलाड़ियों से मुलाकात की बल्कि रोड शो में भी हिस्सा लिया और युवाओं का हौसला बढ़ाया।
जडेजा ने मंच से कहा कि उन्हें यहां आकर बिल्कुल इंटरनेशनल मैच जैसा माहौल महसूस हो रहा है। इतनी बड़ी भीड़ और लोगों का प्यार देखकर वे बेहद खुश हैं।
खेल से मिलती है ऊर्जा और पहचान
रविंद्र जडेजा ने खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा कि खेल इंसान में हमेशा ऊर्जा और आत्मविश्वास भरता है। चाहे गांव हो या शहर, खेलना कभी नहीं छोड़ना चाहिए। भारत में टैलेंट की कोई कमी नहीं है – क्रिकेट हो या फुटबॉल, खो-खो हो या कोई और खेल, मेहनत ही आपको आगे ले जाती है।
हेमंत खंडेलवाल और नरेंद्र सिंह तोमर भी रहे मौजूद
इस आयोजन में विधानसभा अध्यक्ष Narendra Singh Tomar और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष Hemant Khandelwal समेत कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेलों के महत्व पर जोर दिया।
शिवराज सिंह चौहान ने की जडेजा की जमकर तारीफ
इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान और रविंद्र जडेजा ने मिलकर एक पौधा भी लगाया। मंच से बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने जडेजा की तारीफों के पुल बांध दिए। उन्होंने कहा – “जडेजा यानी जज्बा, जडेजा यानी जुनून और जडेजा यानी जीत की पारी का जश्न। टी-20 हो, टेस्ट हो या वनडे – हर फॉर्मेट में फिट रहने वाला खिलाड़ी ही असली जडेजा है।”
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

