
भोपाल। मध्य प्रदेश में इस समय सर्दी अपने कहर भरे रूप में है। बर्फीली हवाओं ने हालात ऐसे बना दिए हैं कि लोग सुबह घरों से निकलने से पहले कई बार सोच रहे हैं। राजधानी भोपाल में सोमवार को 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया, जब न्यूनतम तापमान गिरकर 5.2 डिग्री तक पहुंच गया। इतना ही नहीं, प्रदेश के 26 जिलों में शीतलहर और तीव्र शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। हालात ऐसे हैं कि मंदिरों में भगवान को भी ऊनी कपड़े पहनाए जा रहे हैं, तो वहीं प्रशासन ने छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है।
भोपाल में टूटा 1941 का रिकॉर्ड, 5.2°C पर थमा पारा
1941 में नवंबर महीने में भोपाल का न्यूनतम तापमान 6.1° दर्ज किया गया था। रविवार को तापमान 6.3° तक पहुंचा, लेकिन सोमवार को यह रिकॉर्ड टूटते हुए 5.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह नवंबर के इतिहास का सबसे ठंडा दिन बन गया।
मौसम विभाग का अलर्ट — 26 जिलों में शीतलहर का खतरा
तीव्र शीतलहर (Orange Alert):
भोपाल, इंदौर, राजगढ़
शीतलहर (Yellow Alert):
धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, हरदा, बैतूल, देवास, सीहोर, शाजापुर, विदिशा, रायसेन, सागर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, पन्ना, दमोह, जबलपुर, कटनी, मैहर, शहडोल
इन शहरों में तापमान सबसे कम
राजगढ़ : 5.0
भोपाल : 5.2
इंदौर : 7.2
नौगांव : 7.3
उमरिया : 7.0
जबलपुर : 9.3
दमोह : 9.3
खजुराहो : 9.4
ग्वालियर : 9.8
सागर : 10.2
नर्मदापुरम : 12.0
प्रदेश के 15 जिलों में तापमान 1 से 5 डिग्री के बीच, जो सीजन की सबसे ठंडी रात मानी जा रही है।
बच्चों को राहत — इन जिलों में बदले स्कूलों के टाइम
ठंडी हवाओं और गिरते तापमान को देखते हुए कलेक्टर-कम-डीईओ ने स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं।
भोपाल : नर्सरी से 8वीं तक सुबह 8:30 के बाद
इंदौर : सभी स्कूल सुबह 9 बजे से
ग्वालियर : कक्षा 5 तक 9 बजे बाद, 6th-12th सुबह 8:30 के बाद
राजगढ़/ब्यावरा : कक्षा 1 से 8वीं सुबह 9 बजे के बाद
खंडवा : पहली से 12वीं कक्षा सुबह 8:30 के बाद
बुरहानपुर : सभी स्कूल सुबह 9 बजे से
झाबुआ : सभी स्कूल सुबह 9 बजे से
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

