
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singhभोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल की अध्यक्षता में शनिवार को लोकभवन में स्काउट एवं गाइड विश्व स्कार्फ दिवस मनाया गया। राज्यपाल को स्काउट-गाइड का स्कार्फ पहना कर सम्मानित किया गया। उन्हें पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के प्रदेश पदाधिकारयों को प्रतिज्ञा दिलाई। इस अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाईड्स के अतिरिक्त मुख्य आयुक्त राजीव जैन, राज्य सचिव धीरेन्द्र मिश्रा, संयुक्त राज्य सचिव जानकी सिंह और राज्य प्रशिक्षण आयुक्त बीएल शर्मा उपस्थित थे।
स्काउट्स एवं गाइड्स विश्व स्कार्फ दिवस प्रतिवर्ष 01 अगस्त को मनाया जाता है। राज्यपाल ही भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य संरक्षक होते हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

